एक्सप्लोरर

Maharashtra: 'आकाओं के हाथों की कठपुतली', कांग्रेस ने की CM शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के दिल्ली दौरे की आलोचना

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के दिल्ली दौरे की कांग्रेस नेता नाना पटोले ने जमकर आलोचना की है. पटोले ने कहा, वे 'दिल्ली आकाओं के हाथों की कठपुतली हैं.' 

Nana Patole on Eknath Shinde and Devendra Fadnavis: हाल ही में  महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की थी. महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के लगातार दिल्ली दौरे की आलोचना करते हुए कहा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अपने दिल्ली आकाओं के हाथों की कठपुतली हैं.

नाना पटोले ने जमकर साधा निशाना
“सीएम और डीसीएम अपने दिल्ली के आकाओं के इशारे पर ही काम करते हैं. वे उनकी अनुमति के बिना कोई फैसला नहीं ले सकते.' दोनों के बार-बार दिल्ली आने की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि वे दिल्ली में अपने आकाओं के हाथों की कठपुतली हैं और उनका एक पैर हमेशा दिल्ली में रहता है.

नाना पटोले ने क्या कुछ कहा?
पत्रकारों से बातचीत में पटोले ने सीएम शिंदे पर जमकर हमला बोला है. दौरे को लेकर अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वह कैबिनेट विस्तार के लिए दिल्ली गए थे क्योंकि वह दिल्ली से पूछे बिना कोई फैसला नहीं ले सकते. कई विभागों में करीब एक साल से कोई मंत्री नहीं है, छह-सात विभागों का प्रभारी एक मंत्री है और छह जिलों में एक ही अभिभावक मंत्री है, इससे राज्य प्रशासन ठप हो गया है. मंत्री किसी भी विभाग के साथ न्याय नहीं कर सकते. प्रशासन के ठप होने और काम बाधित होने से लोग परेशान हैं.

पटोले ने यह भी कहा कि राज्य के कई हिस्सों में पानी की भारी कमी है, किसान हताश हैं, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान के लिए किसानों को अभी तक मदद नहीं मिली है. किसानों को अपनी उपज सड़क पर फेंकने का समय आ गया है, कपास अभी भी किसान के घर में पड़ी है. लेकिन शिंदे सरकार को इन सब मुद्दों की कोई परवाह नहीं है. वे केवल नारेबाजी कर रहे हैं और हर चीज को घटना में तब्दील कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Siddhivinayak Temple: सिद्धिविनायक मंदिर को BMC का नोटिस, सुरक्षा से जुड़ा है मामला, प्रवेश से पहले पढ़ें ये खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता
जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता
मनोज जरांगे और शिंदे के बीच जुबानी जंग, 500 करोड़ रुपये का क्या है मामला?
मनोज जरांगे और शिंदे के बीच जुबानी जंग, 500 करोड़ रुपये का क्या है मामला?
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
मुंबई में गरबा खेलते समय 19 साल के युवक की मौत, आया कार्डियक अरेस्ट!
मुंबई में गरबा खेलते समय 19 साल के युवक की मौत, आया कार्डियक अरेस्ट!

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget