एक्सप्लोरर

मुंबई: मीठी नदी डिसिल्टिंग घोटाले में ED की 8 जगहों पर छापेमारी, 47 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

Mumbai News: मीठी नदी डिसिल्टिंग घोटाला बीएमसी के SWD विभाग और कुछ ठेकेदारों की मिलीभगत से जुड़ा है. 65 करोड़ से ज्यादा की हेराफेरी करने का आरोप है.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत 'मीठी नदी डिसिल्टिंग घोटाले' से जुड़े मामलों में मुंबई में फैले 8 जगहों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई बीएमसी से जुड़े ठेकेदारों और एक इंजीनियर के आवासीय और व्यावसायिक परिसरों पर की गई. छापे के दौरान अलग-अलग बैंक खातों, एफडीआर और डिमैट खातों में रखी गई 47 करोड़ से अधिक की संपत्ति फ्रीज की गई.

ईडी की जांच जिन पर केंद्रित रही, उनमें M/s Acute Designs, M/s Kailash Construction Company, M/s Nikhil Construction Co, M/s N A Construction Pvt Ltd, M/s J.R.S Infrastructure और प्रशांत कृष्णा टायशेटे (BMC इंजीनियर) शामिल हैं. 

47 करोड़ से अधिक की राशि फ्रीज

ED की कार्रवाई के दौरान कई बैंक अकाउंट्स, फिक्स्ड डिपॉजिट और डिमैट अकाउंट्स में मौजूद 47 करोड़ से अधिक की राशि को फ्रीज किया गया है. इसके साथ ही डिजिटल डिवाइसेज, संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और कई आपत्तिजनक कागजात भी जब्त किए गए हैं, जो आगे की जांच में उपयोगी साबित हो सकते हैं.

  • यह घोटाला बीएमसी के SWD विभाग और कुछ ठेकेदारों की मिलीभगत से जुड़ा है
  • मीठी नदी की सफाई में कागज़ों पर ही काम दिखाकर घोटाले का आरोप
  • 65 करोड़ से ज्यादा की हेराफेरी करने का आरोप
  • छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम (PMLA) 2002 के तहत की गई

13 लोगों और कंपनियों पर मामला दर्ज

आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में 13 लोगों और कंपनियों पर मामला दर्ज है. जांच में सामने आया कि ठेकेदारों ने फर्जी MoUs और झूठे ग्राम पंचायत NOC दिखाकर मिट्टी फेंकने के लिए जमीन का इस्तेमाल बताया, जो वास्तव में अस्तित्व में ही नहीं थी. 

ED की जांच में यह भी सामने आया है कि वर्ष 2021-2022 के टेंडर में सिल्ट पुशर और मल्टीपर्पज़ एंफीबियस पोंटून मशीनों की खरीद और इस्तेमाल में भी बीएमसी अधिकारियों ने पद का दुरुपयोग कर आर्थिक लाभ उठाया.

6 जून को ED ने 18 ठिकानों पर की थी छापेमारी

इससे पहले 6 जून 2025 को ED ने इस मामले में 18 ठिकानों पर छापेमारी की थी. अब तक इस घोटाले से जुड़े 49.8 करोड़ की अवैध संपत्ति (Proceeds of Crime) जब्त या फ्रीज की जा चुकी है. इस मामले में जांच अभी भी जारी है.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget