एक्सप्लोरर

दुबई में नौकरी का झांसा देकर ईरान में करवाई बंधुआ मजदूरी, दर्दनाक है ठगी की ये कहानी

मुंबई पुलिस ने शिपिंग प्लेसमेंट कंपनी के खिलाफ ह्यूमन ट्रैफिकिंग करने के आरोप में FIR दर्ज की है. कंपनी पर आरोप है कि दुबई में नौकरी का झांसा देकर युवाओं को ईरान भेजकर बंधुआ मजदूरी कराती थी.

Dubai Job Scam: मुंबई की अंबोली पुलिस ने शिपिंग प्लेसमेंट कंपनी के खिलाफ ह्यूमन ट्रैफिकिंग करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है. दावा है कि यह कंपनी युवाओं को दुबई में नौकरी का झांसा देकर ईरान भेज देती थी और वहां उनसे बंधुआ मजदूरी के लिए मजबूर किया जाता था.

सूत्रों ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले 25 वर्षीय रमेश्वर उमाशंकर गुप्ता ने अंधेरी की कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. रमेश्वर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि कंपनी के अधिकारियों सोहैल, सिराज और कथित कैप्टन मोहित उर्फ मोमिन चौहान ने उनसे और अन्य युवाओं से कुल 10.50 लाख की ठगी की.

ठगी की पूरी कहानी
रमेश्वर ने आगे बताया कि उसने असम मरीन कॉलेज, वाराणसी से शिपिंग का कोर्स किया था और मुंबई में नौकरी की तलाश कर रहे थे. नवंबर 2024 में उन्होंने कंपनी को बायोडाटा भेजा और इसके बाद उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया गया. कंपनी ने दुबई में 56,000 टन के जहाज पर नौकरी देने का वादा किया और इसके बदले 5 लाख रुपये की मांग की. एडवांस के तौर पर 50,000 रुपये और मेडिकल के लिए 4,500 रुपये लिए गए, लेकिन कोई रसीद नहीं दी गई.

रामेश्वर ने आगे कहा कि, 17 मार्च 2025 को उन्हें को टूरिस्ट वीजा पर शारजाह भेजा गया, जहां उन्हें अन्य 10 से 12 लड़कों के साथ एक गेस्ट हाउस में ठहराया गया. कुछ दिनों बाद उन्हें ईरान के शिराज भेज दिया गया, जहां पहले से ठगा गया एक अन्य युवक यश रजतलाल चौहान मिला. 

दी गई धमकी
दोनों को अन्य युवाओं के साथ एक कमरे में बंद कर दिया गया और 100 डॉलर प्रति माह की मजदूरी पर जबरन काम करने को कहा गया. जब दोनों ने ऐसा करने से इनकार किया, तो उन्हें धमकाया गया की या तो काम करो, या मर जाओ.

जब रामेश्वर और यश ने भारत लौटने की कोशिश की, तो सोहैल और मोहित चौहान ने उनसे एक वीडियो स्टेटमेंट मांगा जिसमें यह कहा गया हो कि उन्हें कंपनी से कोई शिकायत नहीं है. वीडियो देने के बाद भी उन्हें टिकट नहीं दी गई और तीन दिन तक शिराज़ एयरपोर्ट पर फंसे रहे. आखिरकार परिवारवालों ने कर्ज लेकर ओमान के रास्ते उनकी वापसी की व्यवस्था की.

भारत लौटने के बाद जब पीड़ितों ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने छेड़छाड़ के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी. मोहित चौहान ने यह तक कहा कि ईरान में महिलाओं से छेड़छाड़ की शिकायत मुंबई क्राइम ब्रांच तक पहुंच चुकी है. एफआईआर दर्ज होते ही आरोपियों ने व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए धमकियां दीं और केस वापस लेने का दबाव बनाया.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget