एक्सप्लोरर

Disha Salian Case: आदित्य ठाकरे को बड़ी राहत, दिशा सालियान मौत मामले में मिली क्लिनचीट

Disha Salian Case Update: दिशा सालियन मौत मामले को लेकर उनके पिता ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इसकी जांच CBI से कराने की भी मांग की थी. उन्होंने आदित्य ठाकरे पर भी आरोप लगाए थे.

Disha Salian Case Latest News: महाराष्ट्र सरकार के वकिलों ने बॉम्बे हाईकोर्ट में साफ कर दिया कि दिशा सालियान की मौत के मामले में कोई संदेहजनक जानकारी नहीं है. ये मामले आत्महत्या का है. फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियन की 9 जून, 2020 को मालाड की एक इमारत की 12वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी.

दिशा सालियन के पिता ने इस बाबत बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मामले की जांच मुंबई पुलिस की SIT (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) अथवा CBI से कराने की मांग की. अब महाराष्ट्र सरकार ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया कि दिशा सालियन (28) की मौत में किसी भी तरह के संदेह की कोई गुंजाइश नहीं है. साथ ही आदित्य ठाकरे भी निर्दोष हैं.

राजनीतिक रूप से दबाने की कोशिश की गई- दिशा सालियान के पिता

दिशा के पिता का कहना है कि उनकी बेटी के साथ बर्बरतापूर्ण रेप के बाद हत्या की गई और इसे राजनीतिक रूप से दबाने की कोशिश की गई. रेप और हत्या में आदित्य ठाकरे का भी रोल है, इसलिए उनके भी खिलाफ FIR दर्ज की जाए.

राज्य सरकार की ओर से मालवणी पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर शैलेन्द्र नागरकर ने जवाब दाखिल किया. उन्होंने कहा कि याचिका में लगाए गए आरोप आधारहीन और निराधार हैं. उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की गई है.

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि दिशा सालियान की रहस्यमयी मौत का मामला हाई-प्रोफाइल और विवादास्पद है. इस मामले को 2022 में महाराष्ट्र विधानसभा में भी उठाया गया था. शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक भरत गोगावले और बीजेपी विधायक नितेश राणे ने दिशा सालियान की मौत का मुद्दा उठाकर जांच की मांग की थी. इस पर सदन में विधायकों का खूब हंगामा हुआ था.

इस मामले में नितेश राणे ने आदित्य ठाकरे का नार्को टेस्ट कराए जाने तक की बात कही थी. दरअसल, दिशा सालियान एक सेलिब्रिटी मैनेजर थीं. उन्होंने वरुण शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत, भारती सिंह जैसे कई मशहूर कलाकारों के साथ काम किया. वह टीवी अभिनेता रोहन राय को डेट कर रही थीं और मौत से कुछ महीने पहले उनकी सगाई भी हुई थी.

8 जून 2020, ही वह तारीख है, जब दिशा सालियान की कथित तौर पर मुंबई के मलाड में एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई. उनकी मौत के कुछ दिन बाद 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला भी सामने आया. ऐसे में दोनों मामलों को जोड़कर देखा गया.मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट में दिशा सालियान की मौत को आत्महत्या करार दिया था. पुलिस का कहना था कि वह कई कारणों से डिप्रेशन से जूझ रही थीं, जिसके चलते खुदकुशी कर ली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget