एक्सप्लोरर

Dhananjay Munde Accident: अजित पवार की सलाह- रात में सड़क यात्रा करने से बचें, ऋषभ पंत का भी किया जिक्र

Dhananjay Munde News: अजित पवार ने कहा कि रात में यात्रा करना खतरनाक है, क्योंकि यदि आपको एक सेकंड के लिए भी झपकी आई तो यह आपकी जिंदगी के लिए खतरा हो सकता है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे के एक्सीडेंट के बाद एनसीपी नेता अजित पवार ने क्रिकेटर ऋषभ पंत और बीजेपी विधायक जयकुमार का उदाहरण देते हुए लोगों को रात में सड़क यात्रा से बचने की सलाह दी है. बता दें कि क्रिकेट ऋषभ पंत और बीजेपी विधायक जयकुमार गोरे का हाल ही में सड़क हादसे से सामना हुआ था. 

'एक सेंकड के लिए झपकी लगी तो...'

अजित पवार ने कहा कि मैंने राज्य विधानसभा में इस बात का जिक्र किया है कि नेताओं और अन्य लोगों को भी रात साढ़े ग्यारह बजे से सुबह चार बजे के बीच यात्रा करने से बचना चाहिए. सड़कें और वाहन चाहे कितने भी अच्छे क्यों न हों, यदि आपको एक सेकंड के लिए भी झपकी आ गई तो यह आपकी जिंदगी के लिए खतरनाक हो सकता है. मालूम हो की परली से विधायक धनंजय मुंडे बुधवार आधी रात को बीड़ जिले में एक सड़क हादसे में मामूली रूप से घायल हो गए थे. यात्रा के दौरान उनके ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया था.

धनंजय मुंडे से अस्पताल में मिलने पहुंचे पवार

इसके बाद मुंडे को तुरंत एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया और फिलहाल उनका मुंबई के ब्रीच केंडी अस्पताल में इलाज चल रहा है. अजित पवार धनंजय मुंडे का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे और फिर अस्पताल से निकलने के बाद मीडिया को मुंडे के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट दिया. उन्होंने कहा कि कल रात ढाई बजे  परली में धनंजय का एक्सीडेंट हो गया. अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी पूरी जांच की है, धनंजय मुंडे की 7वीं और 8वीं पसली टूट गई है. उन्होंने आगे कहा कि मुंडे की हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी कब मिलेगी इसकी जानकारी गुरुवार शाम तक मिल सकेगी. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अस्पताल में भीड़ लगाने के बजाय मुंडे के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करें.

यह भी पढ़ें:

Viral Video: नए साल की शाम कपल का बालकनी में किस करते वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स की बाढ़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इससे अच्छा पाकिस्तान...', देश विरोधी पोस्ट पर ATS का शिकंजा, हिरासत में 5 लोग
'इससे अच्छा पाकिस्तान...', देश विरोधी पोस्ट पर ATS का शिकंजा, हिरासत में 5 लोग
'देवेंद्र महतो वहां के नेता, हम वहां जाकर...', रांची प्रोटेस्ट पर बोले अभिजीत दीपके
'देवेंद्र महतो वहां के नेता, हम वहां जाकर...', रांची प्रोटेस्ट पर बोले अभिजीत दीपके
मुंबई: Gen Z और Gen Alpha को लुभाने की कोशिश में BJP, इस महिला नेता ने कर दी बड़ी मांग
मुंबई: Gen Z और Gen Alpha को लुभाने की कोशिश में BJP, इस महिला नेता ने कर दी बड़ी मांग
NCP में आंतरिक विवाद शुरू, सुनील तटकरे के अध्यक्ष पद पर EC में शिकायत
NCP में आंतरिक विवाद शुरू, सुनील तटकरे के अध्यक्ष पद पर EC में शिकायत

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget