एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: मराठा आरक्षण से ओबीसी कोटे पर फर्क पड़ेगा या नहीं? डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिया बड़ा बयान

Maharashtra: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मराठा समुदाय के लिए आरक्षण से अन्य पिछड़ा वर्ग के मौजूदा में कोई कमी नहीं होगी.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि मराठा समुदाय के लिए आरक्षण से अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के मौजूदा कोटा में कोई कमी नहीं होगी. फडणवीस ने यहां संविधान चौराहे पर ओबीसी समुदाय के प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और उन्हेंयह आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी हालत में ओबीसी कोटा को आगे विभाजित या कम नहीं होने देगी.

फडणवीस ने क्या कहा?
आगे फडणवीस ने उपस्थित लोगों से कहा कि, ‘‘मराठा समुदाय की मुख्य मांग मेरे मुख्यमंत्री रहते हुए उन्हें दिए गए 12-13 प्रतिशत आरक्षण के बारे में है. वे उस आरक्षण को वापस चाहते हैं.’’ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार ने उच्चतम न्यायालय में दायर की जाने वाली पुनर्विचार याचिका पर काम शुरू कर दिया है. न्यायालय ने 2021 में सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में मराठा समुदाय को दिए गए आरक्षण को रद्द कर दिया था.

वहीं आगे फडणवीस ने कहा कि सरकार मराठा समुदाय के लिए आरक्षण बहाल करना चाहती है जो ओबीसी कोटा से अलग है. उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी स्थिति जहां एक समुदाय को दूसरे समुदाय के खिलाफ खड़ा किया जाता है, वह राज्य के सामाजिक ताने-बाने के लिए ठीक नहीं है.’’ उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस तरह के टकराव को पैदा नहीं होने देगी.इस महीने की शुरुआत में मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे की भूख हड़ताल के साथ मराठा आरक्षण का मुद्दा केंद्र में आ गया था, वहीं ओबीसी श्रेणी में मराठा समुदाय के संभावित समावेश के खिलाफ छत्रपति संभाजीनगर, नागपुर और चंद्रपुर में ओबीसी संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया था.

सरकार कितने रिक्त पदों को भरेगी?
बतादें कि इससे पहले, नागपुर हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार ने ‘‘ओबीसी कोटा को नहीं हाथ लगाने, कम या साझा नहीं करने के बारे में स्पष्ट रुख अपनाया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, हम ओबीसी समुदाय से अपना आंदोलन वापस लेने का अनुरोध करते हैं.’ फडणवीस ने उन खबरों को भी अफवाह करार दिया कि सभी सरकारी नौकरियां संविदा पर आधारित हो जाएंगी. उन्होंने कहा कि रिक्तियों का केवल एक हिस्सा संविदा के आधार पर भरा जाएगा. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही 1,50,000 रिक्त पदों को भरेगी जो सरकारी भर्ती के इतिहास में सबसे बड़ा होगा.

ये भी पढ़ें: Maharashtra News: अदालत ने हत्यारोपी पति-पत्नी को पुलिस हिरासत में भेजा, दोनों बच्चों को साथ रखने की दी इजाजत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
FIFA World Cup Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
फीफा फाइनल: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
'यह लड़ाई केवल सोनम वांगचुक के बारे में नहीं...' उद्धव ठाकरे के इस बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
'लड़ाई केवल वांगचुक के बारे में...' उद्धव के बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget