एक्सप्लोरर

मराठी पर RSS नेता भैयाजी जोशी के बयान पर हंगामा, CM फडणवीस बोले, 'जो खुद की भाषा से...'

Marathi Language: 'महाराष्ट्र की भाषा मराठी है, सभी को सीखनी चाहिए', सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भैयाजी जोशी के बयान को खारिज करते हुए यह बयान दिया है. भैयाजी जोशी ने कहा था कि यहां कोई एक भाषा नहीं है.

Devendra Fadnavis on Bhaiyyaji Joshi: महाराष्ट्र की राजनीति में मराठी भाषा को लेकर सियासत जारी है. इसी बीच सुरेश भैयाजी जोशी के एक बयान का विधानसभा सत्र में भी विरोध हुआ है. हाल ही में भैयाजी जोशी ने कहा था कि मुंबई की कोई एक भाषा नहीं है, यहां गुजरात से भी काम चल जाएगा. इस पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान आया है.

महाराष्ट्र के सदन मे आरएसएस नेता भैयाजी जोशी के बयान से हंगामा मच गया है. इसको लेकर सदन में उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के विधायक आमने-सामने हो गए हैं. वहीं, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "मैंने भैयाजी जोशी का बयान नहीं सुना है, लेकिन महाराष्ट्र की भाषा मराठी ही है. सबको मराठी आनी चाहिए."

'शासन की भूमिका मराठी है'- देवेंद्र फडणवीस
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा, "मुंबई में रहने वालों को मराठी सिखनी ही चाहिए. भैयाजी जोशी यह मत से सहमत होंगे, मैं फिर एक बार सरकार की तरफ से कहना चाहता हूं कि महाराष्ट्र की भाषा मराठी है. यहां पर सभी भाषा का सम्मान किया जाता है. जो खुद की भाषा से प्यार करता है वही दूसरों की भाषा का सम्माम करता है. शासन की भूमिका पक्की है शासन की भूमिका मराठी है."

भैयाजी जोशी ने क्या कहा था? 
दरअसल, आरएसएस नेता भैयाजी जोशी ने बुधवार (5 मार्च) को घाटकोपर में भाषा को लेकर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने घाटकोपर के एक कार्यक्रम में कहा था कि मुंबई में अनेक भाषाएं हैं. मुंबई के हर एक इलाके की अलग भाषा है. घाटकोपर परिसर की भाषा गुजराती है, गिरगांव में हिंदी बोलने वाले और मराठी बोलने वाले दोनों हैं. इसलिए आप मुंबई में रहें तो मराठी सीखनी जरूरी नहीं है. ऐसा जरूरी नहीं कि मुंबई में रहने के लिए आपको मराठी आनी ही चाहिए.

भैयाजी जोशी के इस बयान से सीएम देवेंद्र फडणवीस सहमत नहीं हैं और उन्होंने कहा है कि मुंबई में रहना है तो सभी मराठी सीखनी चाहिए. 

(इनपुट: एबीपी माझा)

यह भी पढ़ें: पतंजलि की नई पहल: नागपुर में शुरू होगा 'मेगा फूड एंड हर्बल पार्क', 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई मेयर ऋतु तावड़े और पूर्व मेयर किशोरी पेडणेकर विवाद पहुंचा पुलिस थाने, जानें पूरा मामला
मुंबई मेयर ऋतु तावड़े और पूर्व मेयर किशोरी पेडणेकर विवाद पहुंचा पुलिस थाने, जानें पूरा मामला
मुंबई में भारी बारिश के बावजूद लोकल ट्रेनें सामान्य, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह
मुंबई में भारी बारिश के बावजूद लोकल ट्रेनें सामान्य, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन को 14 दिन तक न्यायिक हिरासत, फोन में मिले अहम सबूत
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन को 14 दिन तक न्यायिक हिरासत, फोन में मिले अहम सबूत
Maharashtra: स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में नहीं बिकेंगे एनर्जी ड्रिंक, फडणवीस सरकार ने लगाया बैन
महाराष्ट्र: स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में नहीं बिकेंगे एनर्जी ड्रिंक, फडणवीस सरकार ने लगाया बैन

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
Embed widget