एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: राज ठाकरे के ऐलान पर डिप्टी CM फडवणीस ने जताई खुशी, कहा- 'आभारी हूं'

Maharashtra Lok Sabha Elections: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में बीजेपी-शिंदे गुट की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी गठबंधन को समर्थन का ऐलान किया है.

Devendra Fadnavis on MNS Raj Thackeray: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टियों के बीच सियासी दांव पेंच जारी है. इस बीच महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने MNS प्रमुख की ओर से समर्थन के लिए हामी भरने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्थन देने की बात को लेकर मनसे प्रमुख राज ठाकरे के प्रति आभार जताया है.

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ''एक मजबूत महाराष्ट्र के निर्माण के लिए मैं बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के महागठबंधन का समर्थन करने के लिए मनसे प्रमुख राज ठाकरे का बहुत आभारी हूं.''

राज ठाकरे के रुख पर क्या बोले देवेंद्र फडणवीस?

बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लिखा, 'माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विश्वास है. विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए, एक मजबूत महाराष्ट्र के निर्माण के लिए, मैं बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के महागठबंधन का समर्थन करने के लिए मनसे प्रमुख राज ठाकरे का बहुत आभारी हूं. आइए हम सब पूरी ताकत से जनता की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए संकल्पित हों!''

MNS ने किया नरेंद्र मोदी को समर्थन का ऐलान

बता दें कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में महायुती को समर्थन करने का ऐलान किया है. एमएनएस की ओर से सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी दी गई है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना 'बीजेपी-शिवसेना-एनसीपी' के महागठबंधन को बिना शर्त समर्थन दे रही है. हमें राज्यसभा नहीं चाहिए, हमें बाकी बातचीत नहीं चाहिए, ये समर्थन सिर्फ नरेंद्र मोदी के लिए है.

इससे पहले भी महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि MNS प्रमुख राज ठाकरे भी इस बात से सहमत होंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 सालों में एक नए भारत का निर्माण किया है. ऐसे में सभी लोगों को मोदी के पीछे खड़ा होना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: कांग्रेस को क्यों नहीं दी सांगली सीट? उद्धव ठाकरे बोले- 'कुछ मतभेदों को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget