एक्सप्लोरर

एकनाथ शिंदे से वर्षा बंगले पर देवेंद्र फडणवीस ने की मुलाकात, दोनों के बीच क्या हुई बात?

Devendra Fadnavis Meets Eknath Shinde: इस मुलाकात से पहले एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के बीच महापरिनिर्वाण दिवस को लेकर बैठक हुई. इस बैठक में फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े थे.

देवेंद्र फडणवीस कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात करने के लिए वर्षा बंगले पर पहुंचे. दोनों नेताओं के बीच करीब 30 मिनट तक बात हुई. सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच शपथ ग्रहण की तैयारियों पर चर्चा हुई. इसके साथ ही फडणवीस ने शिंदे की तबीयत के बारे में भी पूछा. आज ही शिंदे अस्पताल गए थे और चेकअप कराया था. 

एकनाथ शिंदे की तबीयत खराब होने के बाद पहली बार उनकी मुलाकात फडणवीस से हुई है. शिंदे अपने गांव सतारा चले गए थे. जहां से वो सोमवार को मुंबई लौटे. दिल्ली में अमित शाह के साथ बैठक के बाद मुंबई में भी महायुति की बैठक होनी थी लेकिन शिंदे के बीमार होने की वजह से ये बैठक नहीं हो पाई.

ठाणे के जुपिटर अस्पताल में शिंदे ने मंगलवार को चेकअप कराया. अस्पताल से बाहर निकलने के दौरान मीडिया ने उन्हें घेर किया. कई सवाल उनसे पूछ गए लेकिन उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि मैं टेस्ट के लिए आया था. मेरी तबीतय ठीक है. इतना कह कर वो अपनी कार में बैठ गए.

फडणवीस की मुलाकात से पहले बीजेपी के सीनियर नेता गिरीश महाजन ने शिंदे से मुलाकात की. 24 घंटे में वो दूसरी बार उनसे मिलने पहुंचे थे. इससे पहले शिंदे गुट के नेता उदय सामंत ने फडणवीस से मुलाकात की थी. महाराष्ट्र में सरकार के गठन से पहले मुलाकातों का दौर चल रहा है.

बता दें कि महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को शपथ ग्रहण कार्यक्रम होना है. इसकी तैयारी जोर शोर से आजाद मैदान में चल रही है. मंगलवार को महायुति के नेता तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे. 

महाराष्ट्र में 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए गए थे. महायुति को चुनावों में प्रचंड बहुतम मिला. लेकिन इसके बाद भी सरकार के गठन में समय लग गया. महायुति के तीनों दलों के बीच मंत्रालयों के बंटवारे और सीएम के चेहरे की तस्वीर अभी तक साफ नहीं है. बुधवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद साफ हो जाएगा कि सीएम कौन होगा.

राज्यपाल, 7 कैबिनेट मंत्री, दो राज्यमंत्री, एक केंद्र में मंत्री, अजित पवार की मांग पर बड़ा खुलासा

मेघा प्रसाद एबीपी न्यूज़ में सीनियर एडिटर (पॉलिटिकल अफेयर्स) हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें
इजराइल चुनाव पर अबू आजमी बोले, 'नेतन्याहू शैतान, मैं दुआ करूंगा कि हार हो'
इजराइल चुनाव पर अबू आजमी बोले, 'नेतन्याहू शैतान, मैं दुआ करूंगा कि हार हो'
कर्जत जलविद्युत परियोजना पर सियासी घमासान, विपक्ष ने उठाए सवाल
कर्जत जलविद्युत परियोजना पर सियासी घमासान, विपक्ष ने उठाए सवाल

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget