एक्सप्लोरर

राज्यपाल, 7 कैबिनेट मंत्री, दो राज्यमंत्री, एक केंद्र में मंत्री, अजित पवार की मांग पर बड़ा खुलासा

Ajit Pawar News: महाराष्ट्र में सरकार के गठन की कवायद अब तेज हो गई है. महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक हलचल है. अजित पवार दिल्ली में हैं और अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक में अजित पवार महाराष्ट्र में 11 मंत्री पद मांग सकते हैं. सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी. सूत्रों की मानें तो महाराष्ट्र में 7 कैबिनेट और दो राज्य मंत्री, केंद्र में एक कैबिनेट और किसी भी राज्य में राज्यपाल पद की भी मांग रख सकते हैं. अजित पवार पार्टी के किसी वरिष्ठ नेता के लिए राज्यपाल पद और प्रफुल्ल पटेल के लिए केंद्र में कैबिनेट पद चाहते हैं.

दिल्ली में हैं अजित पवार

महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होना है. इससे पहले सरकार के स्वरूप को अंतिम रूप देने के लिए महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक हलचल देखी जा रही है. अजित पवार सोमवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे. वो दिल्ली में ही रुके हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक, उनकी मुलाकात अमित शाह से हो सकती है. 

इससे पहले महायुति के तीनों नेताओं एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने अमित शाह से मुलाकात की थी. सूत्रों के मुताबिक, इस मुलाकात में भी मंत्रालय के बंटवारे पर चर्चा हुई थी. सूत्रों की मानें तो अजित पवार नई सरकार में एनसीपी की दावेदारी सुनिश्चित कर लेना चाहते हैं.

किस पार्टी से कितने नेता बनेंगे मंत्री?

सूत्रों की मानें तो महाराष्ट्र में बीजेपी से 21, शिवसेना से 12 और अजित पवार की पार्टी के 10 मंत्री बन सकते हैं. बीजेपी की तरफ में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, मुंबई बीजेपी चीफ आशीष शेलार और महिला मंत्री के लिए पंकजा मुंडे का नाम तय किया गया है. अजित पवार की पार्टी से खुद अजित पवार, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे और अदिति तटकरे का नाम तय किया गया है. 

विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 132, शिवसेना ने 57 और एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत हासिल की है. सूत्रों की मानें तो वित्त मंत्रालय का जिम्मा एक बार फिर अजित पवार के पास जा सकता है. सूत्रों की मानें तो एकनाथ शिंदे गृमंत्रालय के लिए अड़े हैं लेकिन बीजेपी इसे छोड़ने को तैयार नहीं है.

एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के बीच हुई बैठक, इस मुद्दे पर हुई चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen Z प्रोटेस्ट की वायरर गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरर गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
मुंब्रा में चोरी हुआ 10 हजार लीटर पेट्रोल! पकड़ा गया टैंकर ड्राइवर
मुंब्रा में चोरी हुआ 10 हजार लीटर पेट्रोल! पकड़ा गया टैंकर ड्राइवर
'CJP की सबसे बड़ी कामयाबी यह है कि...', महात्मा गांधी के पर-पोते का बड़ा बयान
'CJP की सबसे बड़ी कामयाबी यह है कि...', महात्मा गांधी के पर-पोते का बड़ा बयान
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget