एक्सप्लोरर

Maharshtra: उद्धव ठाकरे के 'कलंक' वाले बयान पर डिप्टी CM फडणवीस बोले- 'उन्हें मनोचिकित्सक की जरूरत है'

Devendra Fadnavis on Uddhav Thackeray: डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उन्हें उद्धव ठाकरे की सोच और व्यवहार पर तरस आता है. उद्धव ठाकरे ने डिप्टी सीएम फडणवीस के 'कलंक' शब्द का इस्तेमाल किया था.

Maharashtra News: पूर्व सीएम और शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के कलंक वाले बयान पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर हमारे पूर्व मित्र और आज के राजनीतिक विरोधी उद्धव ठाकरे, इनकी सोच पर और उनके व्यवहार पर मुझे तरस आता है. मुझे लगता है कि उन्हें सैक्रेटिस्ट (मनोचिकित्सक) की जरूरत है. शायद इस परिस्थिति के कारण उनके सोच के ऊपर बहुत विपरित असर पड़ेगा. ऐसी मानसिकता में कोई व्यक्ति इस तरह की बातें बोलता है तो उस पर रिएक्शन नहीं दी जाती. इसमें उसके ऊपर कोई रिएक्शन नहीं दूंगा.

इस बीच मंगलवार (11 जुलाई) को नागपुर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनसे अपनी टिप्पणी वापस लेने की मांग की.वेरायटी चौक पर प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख के खिलाफ जमकर नारे लगाए.बीजेपी की नागपुर इकाई के प्रमुख प्रणील दत्के ने कहा कि उद्धव ने न सिर्फ उनके वरिष्ठ नेता फडणवीस का अपमान किया है, बल्कि शहर के लोगों की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई है.

डिप्टी सीएम फडणवीस के गृह नगर नागपुर में शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कहा था, “बीजेपी नेता (फडणवीस) नागपुर पर एक ‘कलंक’ हैं, क्योंकि उन्होंने कहा था कि वह एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) के साथ गठबंधन नहीं करेंगे, लेकिन फिर भी उन्होंने ऐसा किया.” 

CM शिंदे सहित 16 विधायकों की अयोग्यता का मामला, स्पीकर बोले- 'कोर्ट समयसीमा तय नहीं...'

उद्धव ठाकरे ने देंवेद्र फडणवीस का एक पुराना ऑडियो क्लिप भी चलाया था, जिसमें उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह कभी एनसीपी से हाथ नहीं मिलाएंगे. इसी के साथ शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने फडणवीस पर तंज कसते हुए कहा था कि बीजेपी नेता की “न का मतलब हां” होता है. 

प्रणील दत्के ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर अपने ढाई साल के कार्यकाल में उद्धव ने विदर्भ क्षेत्र और नागपुर के साथ नाइंसाफी की थी.बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि कोविड-19 महामारी के दौरान उद्धव ‘भ्रष्टाचार’ में शामिल थे और उन्हें फडणवीस को ‘कलंक’ कहने का कोई अधिकार नहीं है .दत्के ने उद्धव से फडणवीस के खिलाफ की गई टिप्पणी वापस लेने की मांग की.उधर, बीजेपी की युवा शाखा ‘भारतीय जनता युवा मोर्चा’ के कार्यकर्ताओं ने सीताबर्डी इलाके में उद्धव की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में सूखे का संकट, केंद्रीय दल 11 अक्टूबर तक करेगा स्थिति का आकलन
महाराष्ट्र में सूखे का संकट, केंद्रीय दल 11 अक्टूबर तक करेगा स्थिति का आकलन
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
नाना पाटेकर के निधन पर उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया, ‘विश्वास नहीं हो रहा’
नाना पाटेकर के निधन पर उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया, ‘विश्वास नहीं हो रहा’
नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुईं स्मृति ईरानी, बोलीं- 'मैं उन्हें दादा कहती थी'
नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुईं स्मृति ईरानी, बोलीं- 'मैं उन्हें दादा कहती थी'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget