एक्सप्लोरर

औरंगजेब ने जहां छत्रपति शिवाजी महाराज को नजरबंद किया वहां बनेगा भव्य स्मारक, औपचारिक ऐलान

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि आगरा में जिस जगह पर छत्रपति शिवाजी महाराज को नजरबंद किया गया, वहां उनका एक भव्य स्मारक बनना चाहिए.

Chhatrapati Shivaji Maharaj Memorial News: उत्तर प्रदेश के आगरा में जिस जगह पर मुगल बादशाह औरंगजेब ने छत्रपति शिवाजी महाराज को नजरबंद किया था, वहां छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक बनेगा. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे लेकर इच्छा जाहिर की थी. महाराष्ट्र सरकार की ओर से इस संबंध में शुक्रवार (21 मार्च) को GR निकाला गया. 

बीते दिनों एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि आगरा में जिस जगह पर छत्रपति शिवाजी महाराज को नजरबंद किया गया वहां उनका एक भव्य स्मारक बनना चाहिए. शुक्रवार को महायुति सरकार ने औपचारिक तौर पर एक GR निकाला है और इस बात की औपचारिक घोषणा की है कि महाराष्ट्र सरकार आगरा में उस स्थान को अधिग्रहित करेगी और वहां पर छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक बनाया जाएगा.

महाराष्ट्र सरकार से जारी GR में क्या?

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से जारी किए गए GR में बताया गया है कि मुगलों द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज को कैद किया गया लेकिन वे अपनी बुद्धिमत्ता और चातुर्य से कैद से निकलकर वापस महाराष्ट्र लौटे. महाराष्ट्र के लोग जब उस जगह का दौरा करते हैं तो उन्हें कोई भी स्मारक या प्रतीक नजर नहीं आता. छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र के लिए आराध्य देवता हैं. महाराष्ट्र के पर्यटन विभाग की तरफ से इस परियोजना के लिए आवश्यक निधि आवंटित की जाएगी.

औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर विवाद

महाराष्ट्र सरकार की ओर छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक बनाने का फैसला ऐसे समय में आया है, जब मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर महाराष्ट्र में विवाद चल रहा है. नागपुर में सोमवार (17 मार्च) को जमकर बवाल हुआ था. इस दौरान कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई थी और आगजनी की घटना भी हुई थी. 

मुगल बादशाह औरंगजेब को लेकर विवाद उस समय खड़ा हुआ था, जब सपा विधायक अबू आजमी ने मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ की थी, उन्हें विधानसभा सत्र से निलंबित भी किया गया था.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget