एक्सप्लोरर

नागपुर हिंसा: आदित्य ठाकरे का शक, 'CM को नीचा दिखाने के लिए सरकार के भीतर का ही कोई...'

Nagpur Violence: शिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा कि सीएम देवेंद्र फडणवीस दावोस जाकर महाराष्ट्र के लिए निवेश लाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन हिंसा से इस पर असर हो सकता है.

नागपुर हिंसा को लेकर शिवसेना (यूबीटी) के विधायक और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने शक जताया है. उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस सरकार में ही मौजूद कोई नेता नागपुर हिंसा के पीछे हो सकता है,  क्योंकि सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. उन्होंने शक जताते हुए सवाल उठाया कि क्या मुख्यमंत्री फडणवीस की छवि खराब करने के लिए सरकार में मौजूद तत्व साजिश रच रहे हैं?

हिंसा का असर निवेश और उद्योग पर- आदित्य ठाकरे

आदित्य ठाकरे ने कहा कि मुख्यमंत्री फडणवीस दावोस जाकर महाराष्ट्र में निवेश लाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन जिस तरह से हिंसा हुई है उसका सीधा असर महाराष्ट्र में आने वाले उद्योग, निवेश और पर्यटन पर हो सकता है. इस हिंसा की वजह से मुख्यमंत्री की छवि पर असर हुआ है क्योंकि मुख्यमंत्री के गृह नगर ही नागपुर है. उन्होंने कहा, "चूंकि सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है तो क्या सरकार के भीतर का ही कोई व्यक्ति है जो मुख्यमंत्री को जानबूझकर नीचा दिखाने के लिए ऐसा करवा रहा है, इसकी भी जांच होनी चाहिए."

नागपुर हिंसा से जुड़ा अपडेट क्या है?

नागपुर हिंसा के कुछ संदिग्धों की तस्वीरें सामने आई हैं. ये तस्वीरें हिंसा से पहले की हैं. नागपुर में हिंसा से पहले शिवाजी चौक पर अलग-अलग संदिग्ध दिखाई दिए. संदिग्धों के हाथों में फोन था, जिसमें वो किसी से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं. वो बाइक और स्कूटी पर सवार दिखे. इनमें से कुछ को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है. बाकी की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश की जा रही है. हिंसा से पहले ये संदिग्ध अलग-अलग ग्रुप में पहुंचे थे. कुछ ने अपने चेहरों को कपड़े से ढका हुआ था.

NIA की टीम ने नागपुर का दौरा किया

सूत्रों की मानें तो नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की टीम ने नागपुर हिंसा के प्रभावित इलाकों का जायजा लिया है. औरंगजेब की कब्र और आसपास के इलाकों का भी टीम ने निरीक्षण किया है. 

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: सदन में CM फडणवीस के ऐलान, किसानों की कर्जमाफी, पुलिस आवास और साइबर सुरक्षा पर घोषणाएं
सदन में CM फडणवीस के ऐलान, किसानों की कर्जमाफी, पुलिस आवास और साइबर सुरक्षा पर घोषणाएं
Maharashtra: सावरकर को 'भारत रत्न' देने के प्रस्ताव पर चर्चा, BJP विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा
महाराष्ट्र: सावरकर को 'भारत रत्न' देने के प्रस्ताव पर चर्चा, BJP विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा
Mumbai News: मुंबई बारिश हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद, MLA ने सौंपे चेक
मुंबई बारिश हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद, MLA ने सौंपे चेक
Mumbai News: चेंबूर हादसे में बड़ा खुलासा, सीसी सड़क और कंक्रीटीकरण के चलते गई मासूम की जान
मुंबई: चेंबूर हादसे में बड़ा खुलासा, सीसी सड़क और कंक्रीटीकरण के चलते गई मासूम की जान

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget