एक्सप्लोरर

मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगने के बाद देवेंद्र फडणवीस की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव में एक बात सामने रखी, वो है...'

Devendra Fadnavis Speech: देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. उनके नाम पर मुहर लगने के बाद उन्होंने महाराष्ट्र की जनता और एकनाथ शिंदे का धन्यवाद किया.

Maharashtra New CM: महाराष्ट्र में महायुति ने मुख्यमंत्री पद पर फैसला ले लिया है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे. उनके नाम पर बीजेपी विधायक दल की बैठक में बुधवार (4 दिसंबर) को मुहर लगी. इसके बाद खुश नजर आए फडणवीस ने कहा कि मैं सभी को धन्यवाद देता हूं कि उन्हें चुना गया है.

उन्होंने कहा कि चुनाव में एक बात सबके सामने रखी, एक हैं तो सेफ हैं. फडणवीस ने कहा कि हम एकजुट हैं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार का दिल से धन्यवाद प्रकट करता हूं. फडणवीस ने कहा कि हम किसी एक को लेकर नहीं चल रहे हैं. हमें सभी को लेकर चलना है.  

कुछ चीजें हमारी इच्छा के विपरीत होंगी- फडणवीस

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ''हमें संविधान में अंबेडकर जी ने जो अधिकार दिया है, वो हमारे लिए बहुत बड़ा है. आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में या भारत तैयार हो रहा है. इतना बड़ा जनादेश हमें जनता ने दिया है, महाराष्ट्र को आगे ले जाने के लिए हम तैयार हैं. जनता का बहुत धन्यवाद.'' 

उन्होंने आगे कहा, ''मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि आने वाले दिनों में कुछ चीजें हमारी इच्छा के अनुरूप होंगी और कुछ चीजें हमारी इच्छा के विपरीत होंगी, लेकिन हम सभी को राज्य और देश के व्यापक हित में काम करना होगा. हम महाराष्ट्र की सभी अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे. अंत में मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं.''

सीएम पद पर था सस्पेंस

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव रिजल्ट की घोषणा 23 नवंबर को हुई थी. इस चुनाव में बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी ने प्रचंड जीत हासिल की. इसके बाद से ही मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस बढ़ गया. माना गया कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री शिंदे एक बार फिर मुख्यमंत्री की कुर्सी चाहते हैं. हालांकि उन्होंने साफ किया कि बीजेपी आलाकमान पर उन्होंने सीएम को लेकर फैसला छोड़ दिया है. 

अब देवेंद्र फडणवीस को बीजेपी ने कमान दी है. इसके बाद अब देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार आज राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात करेंगे. यहां तीनों नेता सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.

देवेंद्र फडणवीस की शपथ समारोह का आमंत्रण पत्र आया सामने, देखें बैठक के अंदर का वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तानाशाही चरम पर', दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई से भड़के राज ठाकरे
'तानाशाही चरम पर', दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई से भड़के राज ठाकरे
संजय राउत का मोदी सरकार पर बड़ा दावा, 'मार्च-अप्रैल तक...', CJP प्रोटेस्ट पर क्या बोले?
संजय राउत का मोदी सरकार पर बड़ा दावा, 'मार्च-अप्रैल तक...', CJP प्रोटेस्ट पर क्या बोले?
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर मां की प्रतिक्रिया, 'मेरा बेटा देश के लिए...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर मां की प्रतिक्रिया, 'मेरा बेटा देश के लिए...'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget