एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: देवेंद्र फडणवीस का दावा- 'MVA नेताओं ने धमकी भरे लहजे में भगत सिंह कोश्यारी को...'

Mumbai News: एमएलसी नामांकन को लेकर तत्कालीन महाविकास अघाड़ी सरकार और पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बीच काफी विवाद चला था. एमवीए ने कोश्यारी पर बीजेपी के इशारों पर काम करने का आरोप लगाया था.

Maharashtra: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने दावा किया है कि पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) ने उन्हें बताया था कि एमवीए (MVA) के नेताओं ने एमएलसी नामांकन (MLC Nominations) को लेकर उन्हें धमकी भरे लहजे में एक पत्र लिखा था, इतना ही नहीं उन्होंने इसे वापस लेने से भी इनकार कर दिया था.

'नामांकन को लेकर MVA नेताओं ने कोश्यारी को दी थी धमकी'

दरअसल एक दिन पहले पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एमवीए सरकार में राज्यपाल कोटे के तहत विधान परिषद में 12 सदस्यों के नामांकन को लेकर अपने रुख का बचाव किया था. देवेंद्र फडणवीस की यह टिप्पणी कोश्यारी द्वारा अपना पक्ष साफ करने के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा कि कोश्यारी ने उनसे कहा था कि एमएलसी नामांकन को लेकर एमवीए के नेताओं ने उन्हें धमकी देने की कोशिश की थी.

MLC नामांकन को लेकर हुआ था काफी विवाद

पुणे में पत्रकारों से बातचीत में फडणवीस ने कहा कि मेरी जानकारीके अनुसार एमवीए के नेताओं ने राजभवन का दौरा किया था और तत्कालीन राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी. डिप्टी सीएम फडणवीस ने दावा किया कि कोश्यारी ने मुझे बताया था कि महा विकास अघाड़ी के नेताओं ने उन्हें धमकी भरे लहजे में पत्र लिखा था. मालूम हो कि एमएलसी नामांकन को लेकर तत्कालीन महाविकास अघाड़ी सरकार और पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बीच काफी विवाद चला था.

कोश्यारी पर लगा था बीजेपी के इशारों पर काम करने का आरोप

एमवीए (उद्धव ठाकरे समूह, एनसीपी और कांग्रेस) ने इस मुद्दे को लेकर कोश्यारी पर भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया था. यही नहीं भगतसिंह कोश्यारी द्वार राज्यपाल के पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद एमवीए ने उनके कार्यकार की जमकर आलोचना की थी और उनके इस्तीफे को  महाराष्ट्र की जीत बताया था. गौरतलब है कि महाराष्ट्र की महान विभूतियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने सहित कई मामलों में विवादों में रहने के बाद हाल ही में राज्यपाल कोश्यारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.

यह भी पढ़ें: Maharashtra: संजय राउत का दावा- मेरी जान को खतरा है, इस नेता पर लगाया 'सुपारी' देने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
मुंबई: 1000 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
मुंबई: 1000 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
महाराष्ट्र: स्कूलों के बाहर नहीं बिकेगा जंक फूड, FDA सख्त
महाराष्ट्र: स्कूलों के बाहर नहीं बिकेगा जंक फूड, FDA सख्त
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget