एक्सप्लोरर

Maharashtra: संजय राउत का दावा- मेरी जान को खतरा है, इस नेता पर लगाया 'सुपारी' देने का आरोप

Sanjay Raut News: शिंदे गुट के विधायक संजय शिरसाठ ने संजय राउत के आरोपों को पॉलिटिकल स्टंट बताया है. उन्होंने कहा कि राउत ने पहले दो हजार करोड़ की डील की बात की थी और अब उन्होंने यह नया राग अलाप दिया है.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) गुट के बीच की लड़ाई अब एक नए स्तर पर पहुंच गई हैं. उद्धाव ठाकरे गुट के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut ) ने एकनाथ शिंदे के बेटे और कल्याण से सांसद श्रीकांत शिंदे (Shrikant Shinde) पर उन पर हमले की सुपारी देने का आरोप लगाया है. इसको लेकर उन्होंने ठाणे के पुलिस कमिश्नर और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को चिट्ठी लिखी है.

श्रीकांत शिंदे ने मुझे मारने के लिए दी सुपारी- राउत
संजय राउत ने इस बाबत डिप्टी सीएम को एक चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी में संजय राउत ने लिखा कि महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद  मेरी सुरक्षा हटा ली गई. इसके बाद सत्ताधारी दल के विधायकों और उनके गैंग से कई धमकियां मिलीं. मैंने इसको लेकर आपको समय-समय पर अवगत कराया. मैं आज आपको बता रहा हूं कि एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने थाणे के एक गुंडे  राजा ठाकुर को मुझ पर हमला करने की सुपारी दी है और वह जल्द ही मुझपर हमला करने की तैयारी कर रहा है. राउत ने चिट्ठी में आगे लिखा कि मैं एक सांसद, सामना का कार्यकारी संपादक  और शिवसेना का नेता हूं लेकिन मैं एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर आपको यह जानकारी दे रहा हूं.

संजय राउत के आरोप एक पॉलिटिकल स्टंट- संजय  शिरसाठ
एबीपी माझा के अनुसार, शिंदे गुट के विधायक संजय शिरसाठ ने संजय राउत के आरोपों को पॉलिटिकल स्टंट बताया है. उन्होंने कहा कि राउत के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है. उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्होंने 2 हजार करोड़ की डील की बात की थी और अब उन्होंने यह नया राग अलाप दिया. उन्होंने कहा कि यदि जांच में ऐसा कुछ नहीं मिला तो उन पर मानहानि का मुकदमा किया जाएगा. इसकी जांच होनी चाहिए.

प्रदेश में कोई कानून व्यवस्था नहीं- आदित्य ठाकरे
वहीं, इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि संजय राउत को मिली धमकी को गंभीरता से लेने की जरूरत है. 

यह भी पढ़ें: Thane Water Supply: ठाणे के इन इलाकों में 24 फरवरी तक पानी सप्लाई रहेगी बाधित, लोगों को दी गई ये सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए आदेश
सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए आदेश
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget