एक्सप्लोरर

क्या आप महाराष्ट्र में CM का चेहरा होंगे? देवेंद्र फडणवीस बोले, 'हमारे हाथ में कोई भी...'

Devendra Hindi News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीेएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि MVA के लिए सीटों का बंटवारा महायुति की तुलना में अधिक मुश्किल है. हम सीटों का आवंटन जल्द कराने का प्रयास कर रहे हैं.

Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र में महायुति की सरकार में शामिल पार्टियां सत्ता में फिर से बने रहने के लिए वोट बैंक को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाने में जुटी हैं. इस बीच प्रदेश के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार (12 अगस्त) को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में महायुति में शामिल बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी को काउंटर पोलराइजेशन से फायदा होगा.

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक बीजेपी नेता फडणवीस ने कहा, 'महायुति के तीनों साझेदार जल्द ही सीट-बंटवारे की प्रक्रिया पूरी करने वाले हैं. महायुति सहयोगियों की सीट-वार ताकत के आधार पर सीट आवंटन जल्दी से किया जाएगा.''

उन्होंने आगे कहा, ''यह अजित पवार का (विभाजन के बाद) पहला चुनाव है. हर कोई चाहेगा कि उन्हें अधिक से अधिक सीटें मिले. लोकसभा चुनाव के दौरान सीट बंटवारे की प्रक्रिया लंबी चली तो इसका असर महायुति पर पड़ा. अब हम सीटों का आवंटन जल्द कराने का प्रयास कर रहे हैं. महा विकास अघाड़ी के लिए सीटों का बंटवारा हमारी तुलना में अधिक मुश्किल है."

लोकसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद, फडणवीस ने कहा कि महायुति ने उन चीजों को ठीक कर दिया है, जिनके बारे में लोग चिंतित थे, और चुनाव जीतने का भरोसा जताया. उन्होंने एमवीए की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्षी दलों के पास 50 साल के अनुभव वाले नेता हैं और वे जानते हैं कि महायुति की ताकत क्या है?

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने आगे कहा, ''वे जानते हैं कि किसे निशाना बनाया जाना चाहिए. मैंने उद्धव ठाकरे की आलोचना की थी. उस वक्त कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी ने मुझे शिवसेना-यूबीटी से ज्यादा निशाना बनाया. वे जानते हैं कि तीनों पार्टियों में बीजेपी के पास ज्यादा ताकत है. लोकसभा का विश्लेषण करें तो 12 सीटें ऐसी हैं, जहां अलग पैटर्न दिखता है. विधानसभा चुनाव में ऐसा देखने को नहीं मिलेगा.'' 

फडणवीस ने आम चुनावों में महायुति के कमजोर प्रदर्शन पर कहा, ''हमारे पास जो वोट थे, उनमें से शिवसेना और एनसीपी को कुछ सीटें जीतने की उम्मीद थी लेकिन उनके वोट एक-दूसरे को स्थानांतरित नहीं हुए.'' बीजेपी नेता ने यह भी कहा कि फेक नरेटिव सिर्फ एक चुनाव में काम करती है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर पार्टियों को तोड़ने की प्रतियोगिता होती है तो एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार को 'गोल्ड मेडल' मिलेगा.

इस सवाल पर कि क्या वह मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे या दिल्ली जाएंगे? महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने कहा, ''बीजेपी में कोई भी फैसला हमारे हाथ में नहीं है. पार्टी सारे फैसले लेती है. मैं पहले ही कह चुका हूं कि पार्टी हमें जिस पद पर कहेगी, हम उसी पद पर काम करेंगे. फिलहाल मैं महाराष्ट्र में हूं और मुख्यमंत्री बनना मेरा एजेंडा नहीं है.''

ये भी पढ़ें:

शरद पवार की CM एकनाथ शिंदे से अपील, 'मराठा समुदाय के मुद्दों के समाधान के लिए...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Results LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?
'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात
'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget