एक्सप्लोरर

Maharashtra: महाराष्ट्र में सियासी हलचल के बीच विदेश पहुंचे डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, क्या है वजह?

Maharashtra: फडणवीस मॉरीशस इंडिया बिजनेस कम्युनिटी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मॉरीशस की विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से भी मिलेंगे और पीएम प्रविंद जगन्नाथ से भी मुलाकात करेंगे.

Devendra Fadnavis Mauritius Visit: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री  देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार को मॉरीशस पहुंचे, जहां वह मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण करेंगे. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अपनी यात्रा के दौरान फडणवीस मॉरीशस इंडिया बिजनेस कम्युनिटी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मॉरीशस की विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से भी मिलेंगे.

पर्यटन संबंधी समझौतों को लेकर मॉरीशस पीएम से करेंगे मुलाकात

आधिकारिक बयान के अनुसार डिप्टी सीएम फडणवीस पर्यटन संबंधी समझौतों पर हस्ताक्षर करने के लिए मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ के साथ एक कार्यक्रम में भाग लेंगे.

देवेंद्र फडणवीस और मॉरीशस पीएम जगन्नाथ दिन में महाराष्ट्रीयन समुदाय द्वारा आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे जहां वह छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. आधिकारिक बयान के अनुसार शनिवार को फडणवीस मॉरीशस में रह रहे महाराष्ट्रीयन समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे. डिप्टी सीएम फडणवीस  मॉरीशस के राष्ट्रपति  पृथ्वीराजसिंह रूपन से भी मुलाकात करेंगे.

शिवाजी महाराज की प्रतिमा के लिए सीएम शिंदे ने किए 8 करोड़ स्वीकृत

बता दें कि मॉरीशस में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित की गई है जिसका आज यानी 28 अप्रैल को अनावरण किया जाएगा. इस खास मौके को लेकर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि  यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि विदेशों में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित की जा रही है. बता दें कि छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा बनाने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दो चरणों में आठ करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं.

मॉरीशस में रहते हैं 75 हजार से ज्यादा मराठी

मॉरीशस में शिवाजी महाराज स्मारक के निर्माण को लेकर मॉरीशस के विदेश मंत्री ए.के. गोनू ने 8 मार्च, 2023 को फडणवीस से मुलाकात की थी. मालूम हो की मॉरीशस में 75 हजार से ज्यादा मराठी लोग रहते हैं जिनमें पुणे, सतारा, रत्नागिरी और कोंकण के लोग शामिल हैं. डिप्टी सीएम फडणवीस 29 या 30 अप्रैल की देर रात भारत के लिए लौटेंगे.

यह भी पढ़ें: Maharashtra: विपक्ष के लिए PM उम्मीदवार में ममता बनर्जी या नीतीश कुमार बेहतर? संजय राउत बोले- 'मैं दोनों का नाम...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget