एक्सप्लोरर

समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन के पास हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने ऐसे दबोचा

Delhi Crime News: पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, 20 नवंबर 2024 को रात लगभग 10:23 बजे पीसीआर को एक परिवार पर ब्लेड से हमला करने की सूचना मिली थी. मामूली विवाद में हत्या की गई थी.

Delhi Murder Case: दिल्ली के समयपुर बादली थाना पुलिस ने मेट्रो स्टेशन के पास हुई एक शख्स की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन दोनों की पहचान, संजीत (31) और सूरज (26) के रूप में हुई है. ये दोनों बादली के सूरज पार्क स्थित जेजे कैम्प के रहने वाले हैं. 

पीसीआर कॉल से मिली थी ब्लेड से हमले की सूचना

पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, 20 नवंबर 2024 को रात लगभग 10:23 बजे पीसीआर कॉल से कुछ बदमाशों द्वारा एक परिवार पर ब्लेड से हमला करने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस को लल्लन नाम के शख्स के घायल होने का पता चला, जिसे इलाज के लिए उसके परिजन नजदीकी अस्पताल ले गए थे. 

अस्पताल पहुंचने पर पुलिस को शिकायतकर्ता सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि आरोपी संजीत ने अपने भाइयों ललित और रोहित के साथ मिलकर उसके परिवार पर हमला किया और संजीत ने लल्लन को चाकू मार दिया और उसकी मौत हो गई.

आरोपी ने चाकू से हमला कर किया जख्मी

सुरेंद्र प्रसाद ने पुलिस को बताया कि संजीत उसका पड़ोसी है और घटना वाली रात वह उसके लिए अपशब्द का प्रयोग करते हुए गाली-गलौच कर रहा था, जिस पर उसने आपत्ति जताई. बस इसी बात पर संजीत और उसके दोनों भाइयों ने उस ओर हमला कर दिया. शोरगुल सुन कर उनका भाई लल्लन, बेटा रवि और अन्य भी वहां आ गए और उसे बचाने लगे. लेकिन सभी ने मिल कर उंसके परिवार के साथ मारपीट की. 

इसी दौरान संजीत ने उसके पास मौजूद चाकू से लल्लन पर हमला कर उसे गंभीर रुप से जख्मी कर दिया और मौके से सभी फरार हो गए. अस्पताल में लल्लन को मृत घोषित कर दिया गया.

पुलिस ने आरोपियों को कैसे दबोचा?

पुलिस ने शिकायतकर्ता की नामजद शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छनबीन शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआई राजेश, सतेंद्र, एएसआई गौतम सोनी और हेड कांस्टेबल सुरेश की टीम का गठन किया गया. पुलिस ने स्थानीय खुफिया जानकारी का उपयोग करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपी संजीत को बीएसए अस्पताल से और उसके भाई रोहित को सूरज पार्क से गिरफ्तार किया गया. इस मामले में आगे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें:

दिल्ली में संपत्ति खरीदने पर अब नहीं होंगे धोखाधड़ी के शिकार, MCD ने उठाया ये बड़ा कदम

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला
NEET पेपर प्रोटेस्ट: महाराष्ट्र सरकार छात्रों पर दर्ज मामले लेगी वापस
NEET पेपर प्रोटेस्ट: महाराष्ट्र सरकार ने दी मामले वापस लेने की मंजूरी
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुख्य साजिशकर्ता को मुंबई क्यों नहीं ला पा रही पुलिस? कोर्ट को बताई वजह
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुख्य साजिशकर्ता को मुंबई क्यों नहीं ला पा रही पुलिस? कोर्ट को बताई वजह
बेटिकट यात्रियों पर रेलवे का तगड़ा एक्शन, वसूला 121.31 करोड़ रुपये जुर्माना
बेटिकट यात्रियों पर रेलवे का तगड़ा एक्शन, वसूला 121.31 करोड़ रुपये जुर्माना

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget