एक्सप्लोरर

Dasara Melava 2023: उद्धव ठाकरे की CM शिंदे को चुनौती, कहा- 'महाराष्ट्र में चुनाव कराएं, अभी पता चल जाएगा कौन...'

Dasara Melava: दशहरा के अवसर पर शिवसेना-यूबीटी के चीफ उद्धव ठाकरे ने शिवाजी पार्क में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर जमकर हमला किया.

Maharashtra News: मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क में शिवसेना-यूबीटी (Shivsena-UBT) की दशहरा रैली का आयोजन किया गया है. रैली में पार्टी चीफ उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) अपने बेटे और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) और पत्नी के साथ पहुंचे हैं. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) पर जमकर हमला किया और चुनौती देते हुए कहा, ''महाराष्ट्र में चुनाव कराइए और महाराष्ट्र की जनता आपको (एकनाथ शिंदे) बताएगी कि असली शिवसेना कौन है. मैं आपको महाराष्ट्र में चुनाव की चुनौती देता हूं.''  

ठाकरे ने कहा, ''57 साल हो गए, लेकिन हम रुके नहीं. कई बाधाएं आईं, लेकिन हम हार नहीं माने और आगे भी ऐसे ही इस भव्य रैली का आयोजन किया जाएगा.'' उद्धव ठाकरे ने कहा, ''इस रैली के बाद हम सभी एक असुर का दहन करने वाले हैं. रावण एक शिवभक्त था फिर भी राम ने रावण का अंत क्यों किया? जैसे हनुमान ने रावण की सोने की लंका जलाई थी, वैसे ही मेरे सामने बैठे हजारों शिव सैनिको में दम है कि वो इन रावण को भस्म करेंगे. 

नेताओं को चुराकर कमल में फंसाते हैं- उद्धव ठाकरे
शिवसेना-यूबीटी चीफ ने बिना किसी का नाम लिए सरकार पर निशाना साधा और कहा, ''वर्ल्ड कप का मौसम चल रहा है, मैच के दौरान बीच बीच में ब्रेक आते हैं. इन प्रचार में अक्षय कुमार, शाहरुख कुमार और अजय देवगन एक प्रचार में आते हैं  और दो उंगली दिखा कर कमला पसंद का प्रचार करते हैं. उसी प्रकार महाराष्ट्र में ये सरकार के 3 नेता दो उंगली दिखाकर नेताओं को चुराकर कमल में फंसाते है.'' 

बीजेपी पर तंज कर कही यह बात
मराठा आरक्षण आंदोलन के मुद्दे पर ठाकरे ने कहा, ''मैं मनोज जरांगे पाटिल को अभिनंदन देता हूं. खूब सही और सत्य तरीके से अपना आंदोलन कर रहे हैं. मराठा समाज, मुस्लिम समाज, ओबीसी समाज को न्याय दो. बालासाहेब ठाकरे ने कहा था कि जातियों के पेट होते हैं लेकिन पेट की कभी कोई जाति नहीं होती. और इन सभी जाति के सभी पेट को भरना राज्य सरकार का काम है. बीजेपी एक ऐसी पार्टी है जो किसी शादी में जाकर, पेट भर खाकर, फिर दूल्हा दुल्हन में झगड़ा लगा कर, दूसरी शादी में खाने चले जाएंगे. आज ये सरकार महाराष्ट्र में सब कुछ विनाश करने में जुट चुकी है.''

ये भी पढ़ें- Maharashtra: '...तो सीएम शिंदे को दी जाएगी बधाई', NCP चीफ शरद पवार ने क्यों कही यह बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र ATS का एक्शन, आतंकियों के वीडियो शेयर करने वाला ड्राइवर अरेस्ट
महाराष्ट्र ATS का एक्शन, आतंकियों के वीडियो शेयर करने वाला ड्राइवर अरेस्ट
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस किए सस्पेंड
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस किए सस्पेंड
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget