एक्सप्लोरर

'होर्डिंग देख कर समझ आ जाता है पैसा कहां जा रहा', महाराष्ट्र में कांग्रेस ने BJP पर किया बड़ा हमला

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी में आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं. कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह राजपूत का कहना है कि BJP अपने शासन काल में कुछ ठीक नहीं कर पा रही है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस-बीजेपी के बीच जुबानी तकरार जारी है. अब कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह राजपूत ने बीजेपी की केंद्र और राज्य में गठबंधन वाली सरकार पर हमला बोला है. एबीपी न्यूज से खास बातचीत में सुरेंद्र राजपूत ने 'वोट जिहाद' का जिक्र कर बीजेपी को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है. 

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह राजपूत ने कहा, "जिन राज्यों से पैसे आए हैं, जहां से भी आए हैं वहां बीजेपी की सरकारें हैं. केंद्र में भी BJP की सरकार है. इतना पावरफुल होने के बाद भी अगर आपको पैसे भेजे जा रहे हैं, तो आप क्या काम कर रहे हैं? यह तो उनका बहुत बड़ा फेलियर है. हम कहते हैं हम आएंगे तो यह सब नहीं होगा."

'असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश'
सुरेंद्र राजपूत ने कहा, "बीजेपी की कार्यप्रणाली ऐसे ही मुद्दों के चलते सवालों के घेरे में है, लेकिन बात की जाए असल मुद्दे की तो BJP अपने शासन काल में कुछ ठीक नहीं कर पा रही है. इसी वजह से असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी इस तरह के पैंतरे लाती हैं, लेकिन अब जनता उनके ऐसे पैंतरों के डायवर्ट नही होने वाली है."

'हर कोई MVA के साथ'
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा, "राजपूत ने MMD गठबंधन (यानी जो मनोज जरांगे पाटील, मौलाना सज्जाद नोमानी और दलित नेता आनंदराज अंबेडकर और राजरत्न अंबेडकर के साथ आने बनाहै) के समर्थन वाली बात पर कहा कि ये शायद पहले सीधे-सीधे था और इस बार कहीं और से होगा, लेकिन एक बात तो साफ कहता हूं कि आज की तारीख में हर कोई महा विकास अघाड़ी के साथ है."

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक इरफान अली पिरज़ादे ने भी कांग्रेस पर सवाल उठा दिए. इस पर कांग्रेस नेता राजपूत ने कहा, "यह लोकतंत्र है जिसे जो कहना है कहे, यहां तो हमारे बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए जाते हैं, उनके नहीं. यहां से एयरपोर्ट तक देखिये किसके होर्डिंग्स लगे हैं, आपको समझ मे आएगा पैसा किसके पास आ रहा है?"

यह भी पढ़ें: शिवसेना सांसद देवड़ा ने MVA पर साधा निशाना, विकास में बाधा डालने का लगाया आरोप

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget