एक्सप्लोरर

शिवसेना सांसद देवड़ा ने MVA पर साधा निशाना, विकास में बाधा डालने का लगाया आरोप

Maharashtra Election: BJP के हिंदुत्व के एजेंडे से असहज राकांपा के बावजूद, शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने कहा कि महायुति में कोई मतभेद नहीं है. देवड़ा ने एमवीए पर विकास परियोजनाएं रोकने का आरोप लगाया.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के हिंदुत्व के एजेंडे को लेकर अजित पवार नीत राकांपा में बढ़ती असहज स्थिति के संकेतों के बीच शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने कहा कि सत्तारूढ़ महायुति में कोई गतिरोध नहीं है.

वर्ली विधानसभा सीट पर शिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे के खिलाफ किस्मत आजमा रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री देवड़ा ने विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) गठबंधन पर निशाना साधा और उस पर मुंबई और महाराष्ट्र में विकास परियोजनाओं में अवरोध पैदा करने का आरोप लगाया.

राज्यसभा सदस्य देवड़ा ने यहां ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि महाराष्ट्र के मतदाता संविधान खतरे में होने के एमवीए के झूठे विमर्श को खारिज कर देंगे. उन्होंने कहा, ‘‘महायुति एक है और पूरी क्षमता के साथ चुनाव लड़ रही है. मैं एमवीए के बारे में यह बात नहीं कह सकता.’’

इनके बिच है कड़ा मुकाबला
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, बीजेपी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के महायुति गठबंधन का राकांपा (एसपी), शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के गठबंधन एमवीए से कड़ा मुकाबला है.

विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान के अंतिम चरण में पहुंचने के साथ ही राकांपा नेताओं ने बीजेपी के प्रचार अभियान के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ नारे पर असहज होने का संकेत दिया है और यहां तक ​​कि सत्तारूढ़ गठबंधन के सत्ता में लौटने की स्थिति में शासन के लिए एक साझा न्यूनतम कार्यक्रम बनाने का आह्वान किया है.

धारावी पुनर्विकास परियोजना पर, जिसके बारे में शिवसेना (यूबीटी) ने घोषणा की है कि सत्ता में आने पर वह इसे रद्द कर देगी, मिलिंद देवड़ा ने कहा कि यह पहल पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे और उनके दिवंगत पिता मुरली देवड़ा के सपने पर आधारित है.

उन्होंने कहा, ‘‘आपको किसी एक डेवलपर से परेशानी हो सकती है. आप उस डेवलपर को नापसंद कर सकते हैं, डेवलपर को बदल सकते हैं. लेकिन धारावी के दो लाख लोगों को घर पाने से वंचित मत कीजिए.’’ देवड़ा ने कहा, ‘‘आप कब तक एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती का तमगा लेकर घूमते रहेंगे?’’

उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने कुछ महीने पहले लोकसभा चुनाव के दौरान एमवीए के संविधान खतरे में होने के ‘झूठे विमर्श’ को देखा है. उन्होंने कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव में सरकार के खिलाफ, महायुति के खिलाफ बहुत बड़ा झूठा प्रचार किया गया कि अगर मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बन गए तो चुनाव नहीं होंगे और संविधान बदल दिया जाएगा. लोगों ने देखा है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ.’’

देवड़ा ने कहा कि महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार ने पिछले छह महीने में अनेक अवसंरचना परियोजनाएं शुरू की हैं जिसने सत्तारूढ़ गठजोड़ को लेकर जनता की धारणाएं बदल दी हैं.

'मुझे विश्वास है कि झूठे विमर्श का दौर समाप्त हो चुका है'
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हरियाणा चुनाव में बीजेपी की जीत ने इस विमर्श को खारिज कर दिया है जिसे हरियाणा में भी फैलाया जा रहा था. मुझे विश्वास है कि झूठे विमर्श का दौर समाप्त हो चुका है. अब यह चुनाव पूरी तरह विकास पर होगा और इस बारे में होगा कि मुंबई और महाराष्ट्र को कौन आगे ले जाना चाहता है.’’

'शिवसेना (यूबीटी) विकास कार्यों को अवरुद्ध कर रही है'
पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य से अपने मुकाबले के बारे में पूछे जाने पर मिलिंद देवड़ा ने दावा किया कि वर्ली के मतदाताओं के बीच यह भावना है कि शिवसेना (यूबीटी) विकास कार्यों को अवरुद्ध कर रही है. शिवसेना उम्मीदवार ने कहा, ‘‘उद्धवजी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे, आदित्य अपने पिता की सरकार में शामिल थे. (लोकसभा सदस्य) अरविंद सावंत केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य थे. इतनी सारी शक्ति वर्ली में केंद्रित थी. फिर भी, वर्ली के लिए जो किया जा सकता था, वह नहीं हुआ.’’

देवड़ा इस साल की शुरुआत में कांग्रेस छोड़कर मुख्यमंत्री शिंदे की अगुवाई वाली पार्टी में शामिल हो गए थे.

ये भी पढ़ें: नारायण राणे का उद्धव ठाकरे पर बड़ा हमला, कहा- 'जब उनके भाई की मौत हुई थी तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मंत्री बाद में पहले हमारे रिश्तेदार', संजय शिरसाट से मुलाकात के बाद बोले अभिजीत दीपके के पिता
'मंत्री बाद में पहले हमारे रिश्तेदार', संजय शिरसाट से मुलाकात के बाद बोले अभिजीत दीपके के पिता
महाराष्ट्र: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मंत्री छगन भुजबल का बड़ा बयान, कहा- 'अगर ये...'
महाराष्ट्र: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मंत्री छगन भुजबल का बड़ा बयान, कहा- 'अगर ये...'
मुंबई प्रोटेस्ट में पुलिस वैन के सामने खड़ी होने वाली रिया बोलीं- 'मॉर्फ तस्वीरें बनाकर...'
मुंबई प्रोटेस्ट में पुलिस वैन के सामने खड़ी होने वाली रिया बोलीं- 'मॉर्फ तस्वीरें बनाकर...'
'यह असली विष्णु का अवतार है', कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों को लेकर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान
'यह असली विष्णु का अवतार है', कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों को लेकर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget