एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण का दावा, एकनाथ शिंदे ने उनसे गठबंधन के लिए किया था संपर्क

Mumbai News: अशोक चव्हाण ने दावा किया कि शिवसेना के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुंबई स्थित आवास पर मुलाकात की थी. उन्होंने कहा कि इस प्रतिनिधिमंडल ने गठबंधन में सरकार बनाने का प्रस्ताव किया था.

Nanded News: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने एकनाथ शिंदे और शिवसेना को लेकर बड़ा खुलासा किया है.अशोक चव्हाण ने दावा किया कि साल 2014 के विधानसभा चुनाव के बाद एकनाथ शिंदे ने उनसे मुलाकात कर कांग्रेस-एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाने का प्रस्ताव रखा था.चव्हाण ने कहा है कि उस वक्त मैंने शिंदे से गठबंधन को लेकर शरद पवार से मुलाकात करने की सलाह दी थी.अशोक चव्हाण ने यह बयान महाराष्ट्र के नांदेड़ में दिया है.

अशोक चव्हाण ने मीडिया को क्या बताया

अपने गृह जिले नांदेड़ में पत्रकारों से अशोक चव्हाण ने दावा किया कि शिवसेना के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे उनके मुंबई स्थित आवास पर मुलाकात की थी. उन्होंने कहा कि इस प्रतिनिधिमंडल ने गठबंधन में सरकार बनाने का प्रस्ताव किया था. उस समय राज्य में बीजेपी और शिवसेना गठबंधन की सरकार थी.उस सरकार में एकनाथ शिंदे मंत्री थे. इस सरकार का नेतृ्त्व देवेंद्र फडणवीस कर रहे थे. अशोक चव्हाण  उस समय महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख थे. चव्हाण ने कहा कि शिंदे उस समय बीजेपी से गठबंधन तोड़ना चाहते थे.

उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें सलाह दी थी कि शिव सेना को इसके लिए एनसीपी प्रमुख शरद पवार से भी संपर्क करना चाहिए. उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें कहा था कि अगर पवार साहब इसके लिए सहमत होंगे तो मैं अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से बात करुंगा. लेकिन उसके बाद कुछ नहीं हुआ. उनका दावा था कि यह कथित मुलाकात 2017 के स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने को लेकर हुई थी. उस समय शिवसेना और बीजेपी के रिश्ते ठीक नहीं थे. दोनों दलों ने यह चुनाव अलग-अलग ही लड़ा था. 

एकनाथ  शिंदे की बगावत

अशोक चव्हाण का यह बयान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के उस बयान के बाद आया है, जिसमें वो दावा करते हैं कि उन्होंने शिवसेना के एनसीपी और कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के बाद उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत की है. इस बगावत के बाद शिंदे ने बीजेपी के साथ मिलकर इस साल जून में सरकार बनाई थी. इसके बाद शिवसेना-कांग्रेस और एनसीपी की महाविकास अघाड़ी की सरकार गिर गई थी. 

ये भी पढ़ें

Maharashtra Politics: NCP नेता छगन भजुबल के बयान पर महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई, यहां जानिए देवी सरस्वती और शारदा पर क्या कहा था

Maharashtra: महाराष्ट्र के पालघर जिले में फैक्ट्री का सिलेंडर फटा, तीन की मौत, आठ बुरी तरह झुलसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव गुट की राहुल गांधी को नसीहत, 'RSS को कोसने की बजाय...'
उद्धव गुट की राहुल गांधी को नसीहत, 'RSS को कोसने की बजाय...'
संजय राउत का दावा, 'PM ने देवेंद्र फडणवीस से कहा कि आपको...'
संजय राउत का दावा, 'PM ने देवेंद्र फडणवीस से कहा कि आपको...'
शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, भक्त की गुरुदक्षिणा
शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, भक्त की गुरुदक्षिणा
महाराष्ट्र: वसई में बेटे के इलाज के बहाने मां का यौन शोषण, FIR दर्ज
महाराष्ट्र: वसई में बेटे के इलाज के बहाने मां का यौन शोषण, FIR दर्ज

वीडियोज

Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget