एक्सप्लोरर

गलत रजिस्ट्रेशन नंबर वाली विंटेज रोल्स रॉयस पर की थी सीएम शिंदे ने सवारी? जानें क्या है पूरा सच

Rolls Royace Controversy: सीएम एकनाथ शिंदे की एक वीडियो आई थी जिसमें वह विंटेज रोल्स रॉयस कार पर सवारी करते हुए देखे गए थे. अब इसके रजिस्ट्रेशन नंबर को लेकर विवाद शुरू हो गया है.

CM Eknath Shinde in Rolls Royce: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और दो डिप्टी सीएम अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस इस सप्ताह की शुरुआत में मुंबई कोस्टल रोड का निरीक्षण करने के लिए विंटेज रोल्स-रॉयस कार (Rolls Royce Car) से निकले थे. आधिकारिक रिकॉर्ड से पता चला है कि इस कार पर ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबऱ दर्ज था. 1930 का यह रोल्स रॉयस रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया द्वारा इस अवसर के लिए दिया गया था. सीएम और डिप्टी सीएम सोमवार को सड़क के उद्घाटन से पहले उसका निरीक्षण करने पहुंचे थे.

इस कार के ऊपर रजिस्ट्रेशन नंबर  MHO4 JU4733 दर्ज था जो कि एक ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर है. बता दें कि परिवहन विभाग सीएम एकनाथ शिंदे के नियंत्रण में है. यह जानकारी सामने आई है कि जिसने पेंटर ने रंग चढ़ाया था उसने गलत अक्षर लिख दिया था. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री के ऑनलाइन 'वाहन' डेटाबेस के मुताबिक MHO4 JU4733 आईसर ट्रक का नंबर है जो कि ठाणे के रहने वाले एक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है. जबकि रोल्स रॉयस की वास्तविक रजिस्ट्रेशन नंबर MHO4 JV4733 है. पेंटर ने कार के ऊपर अंग्रेजी के वी की जगह यू लिख दिया था.

गलत रजिस्ट्रेशन नंबर रखना होता है अपराध

आरटीओ के एक पूर्व अधिकारी ने बताया कि वाहन पर गलत रजिस्ट्रेशन नंबर डालना तकनीकी रूप से अपराध है. वहीं जब ठाणे आरटीओ की अधिकारी हेमंगिनी पाटिल से संपर्क साधा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ भी कहने से पहले फैक्ट चेक करना होगा. वहीं, रेमंड ग्रुप के प्रवक्ता ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. 


गौतम सिंघानिया ने खुद ट्वीट किया था वीडियो
सीएम शिंदे रोल्स रॉयस की फ्रंट सीट पर बैठे थे जबकि दोनों डिप्टी सीएम पीछे की सीट पर थे. इन तीनों ने इस कार से मरीन लाइन्स से लेकर प्रियदर्शिनी पार्क तक सफर किया. इससे जुड़ी तस्वीर शेयर करते हुए गौतम  सिंघानिया ने 'एक्स' पर लिखा था, ''मेरे विंटेज कार कलेक्शन से रोल्स रॉयस 20/25 कैबिओलेट को सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम फडणवीस को उपलब्ध कराना मेरे लिए सम्मान की बात है.''

ये भी पढ़ें- कॉलेज में बुर्का-हिजाब पर रोक के खिलाफ छात्राओं ने लिया कानून का सहारा, बॉम्बे हाई कोर्ट में दाखिल की याचिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीया वीडियो विवाद: HC के फैसले के बाद CM फडणवीस बोले, 'BMC का हैंडल, उनकी मर्जी'
दीया वीडियो विवाद: HC के फैसले के बाद CM फडणवीस बोले, 'BMC का हैंडल, उनकी मर्जी'
PM मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना, कहा- 'टेलीप्रॉम्प्टर बंद तो आवाज बंद'
PM मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना, कहा- 'टेलीप्रॉम्प्टर बंद तो आवाज बंद'
दीया मिर्जा का वीडियो हटाकर BMC ने मानी गलती! कहा- 'हर जगह किरकिरी हो रही'
दीया मिर्जा का वीडियो हटाकर BMC ने मानी गलती! कहा- 'हर जगह किरकिरी हो रही'
मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़ा 17 साल से फरार दोषी, जमीन विवाद में की थी हत्या
मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़ा 17 साल से फरार दोषी, जमीन विवाद में की थी हत्या

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?
आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?
CM सम्राट चौधरी ने दिल्ली में कहा- बिहार की दो कमजोरी… पानी और आबादी
CM सम्राट चौधरी ने दिल्ली में कहा- बिहार की दो कमजोरी… पानी और आबादी
LIVE: अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध! मिडिल-ईस्ट में तनाव, अब ट्रंप की क्या तैयारी
LIVE: अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध! मिडिल-ईस्ट में तनाव, अब ट्रंप की क्या तैयारी
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब रोहित शर्मा, ऑकलैंड में रच सकते हैं इतिहास
अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब रोहित शर्मा, ऑकलैंड में रच सकते हैं इतिहास
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'
राहुल गांधी के US दौरे पर BJP का तंज, 'वोट चोरी नहीं, काम चोरी...'
राहुल गांधी के US दौरे पर BJP का तंज, 'वोट चोरी नहीं, काम चोरी...'
Bengaluru Congestion Tax Rule: कंजेशन टैक्स से जाम कैसे खत्म करेगा बेंगलुरु, कितना कारगर होगा यह नियम?
कंजेशन टैक्स से जाम कैसे खत्म करेगा बेंगलुरु, कितना कारगर होगा यह नियम?
Embed widget