एक्सप्लोरर

Watch: सीएम शिंदे की सभा के मंच पर 'लॉलीपॉप लागे लू' पर थिरकी डांसर, राज ठाकरे बोले- 'ये अब...'

Raj Thackeray News: महाराष्ट्र में सीएम एकनाथ शिंदे की सभा के मंच पर महिला डांसर के थिरकने पर MNS राज ठाकरे ने तंज कसा है. उन्होंने सवाल करते हुए पूछा कि हम किस रास्ते पर चल रहे हैं.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान युद्धस्तर पर जारी है. इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सभा के मंच पर भोजपुरी गीत 'लॉलीपॉप लागे लू' पर महिला डांसर जब थिरकी तो इस पर सियासत शुरु हो गई है. इसे लेकर राज ठाकरे राजनीति की अपनी पुरानी लकीर पर लौट आए. वो काफी भड़के हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि क्या हमें महाराष्ट्र को उत्तर प्रदेश और बिहार बनाना है?

MNS प्रमुख ने इस मसले को मराठी संस्कृति से जोड़ते हुए कहा, ''यह लाडली बहिन योजना है? हम किस रास्ते पर चल रहे है. इस प्रकार से महिलाओं द्वारा डांस किया जाना उत्तर प्रदेश और बिहार उसे तरफ होता था हमारे यहां कभी नहीं. ये अब हमारे यहां शुरू हुआ है. हमारे यहां राजनीतिक सभा में अब इस प्रकार की लड़कियों को हम नाचने के लिए लाने लगे हैं.''

शिवसेना ना तो उद्धव और ना ही शिंदे की प्रॉपर्टी- राज ठाकरे
 
अपनी सभाओं मराठी अस्मिता का हवाला देकर राज ठाकरे ना सिर्फ एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे दोनों पर बाल ठाकरे की विरासत को बदनाम करने का आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने कहा, ''शिवसेना ना तो उद्धव ठाकरे की प्रॉपर्टी है और ना ही एकनाथ शिंदे की है. ये बाल ठाकरे की प्रॉपर्टी है. तुम लोगों ने उसका क्या हाल कर दिया?''  

संजय राउत का राज ठाकरे को जवाब

राज ठाकरे के इन हमलों पर जवाब देते हुए उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि राज ठाकरे खुद चुनाव के चलते बीजेपी की भाषा बोल रहे हैं. लेकिन उद्धव गुट के निशाने पर भी इस वक्त सिर्फ शिंदे ही हैं. संजय राउत ने कहा, ''राज ठाकरे नई बात क्या बोल रहे हैं, हम भी तो वही बोल रहे हैं कि शिंदे की प्रॉपर्टी नहीं है. ये बाला साहब की प्रॉपर्टी उठाकर शिंदे को दे दी. असल में ये प्रॉपर्टी उद्धव जी को खुद बाला साहेब ने दी है.''

हालांकि बाल ठाकरे की विरासत की लड़ाई में राज ठाकरे बहुत पीछे छूट चुके हैं जबकि शिवसेना में पड़ी दरार के बाद पार्टी का बड़ा हिस्सा एकनाथ शिंदे के साथ खड़ा है. लेकिन जो राज ठाकरे अब शिंदे के खिलाफ आग उगल रहे हैं, वो शिवसेना में हुई फूट के बाद एकनाथ शिंदे के करीब आ गए थे. बहरहाल इस बार विधानसभा चुनाव में बाल ठाकरे के नाम के लिए उद्धव ठाकरे, एकनाथ शिंदे और राज ठाकरे तीनों आमने सामने आ चुके हैं.

बता दें कि महाराष्ट्र में सभी 288 सीटों पर एक ही फेज में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Election: चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे का एक्शन, पांच पार्टी पदाधिकारियों को किया निष्कासित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget