एक्सप्लोरर

Maharashtra: अजित पवार के सरकार में शामिल होने के बाद से बयानों का सिलसिला जारी, CM शिंदे फिर दोहराई ये बात

Maharashtra Politics: जब से अजित पवार अपने समर्थकों के साथ महाराष्ट्र सरकार के शामिल हुए हैं, तब से बयानों का बाढ़ आई है. अब एक बार फिर सीएम एकनाथ शिंदे ने अपनी बात दोहराई है.

CM Eknath Shinde on Ajit Pawar: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि राज्य की शिवसेना-बीजेपी सरकार में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता अजित पवार के शामिल होने से उन्हें कोई खतरा नहीं है.

एनसीपी प्रमुख शरद पवार के खिलाफ उनके भतीजे अजित पवार के विद्रोह को लेकर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि जब मेहनती कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जाती है तो पार्टियां टूट जाती हैं.

शिंदे ने ‘डीडी न्यूज’ से एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ऐसी चीजें तब होती हैं जब पार्टी के मेहनती कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जाती है. अजित पवार ने खुद कहा है कि वह शरद पवार ही थे जो पहले 2017, 2019 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ गठबंधन चाहते थे लेकिन बाद में उन्होंने ‘यू-टर्न’ ले लिया.’’ उन्होंने यह भी बताया कि शरद पवार ने खुद 1978 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वसंतदादा पाटिल और 1999 में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ विद्रोह किया था. उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने की अटकलों को खारिज करते हुए शिंदे ने कहा कि ये बेबुनियाद अफवाहें हैं और इसे लेकर उन्हें कोई चिंता नहीं है.

CM शिंदे सहित शिवसेना के 16 विधायकों की अयोग्यता का मामला, स्पीकर बोले- 'अब हम सुनवाई...'

सीएम ने कहा कि उनके नेतृत्व वाली शिवसेना और बीजेपी विचारधारा से बंधे हुए हैं. उन्होंने कहा, ‘‘अब तीसरे सहयोगी के साथ मिलकर हमें मजबूती से काम करना है और 2024 में नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है…. हमें महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीट में से 45 से अधिक जीतनी है.’’ उन्होंने कहा कि अजित पवार उनकी सरकार के विकास को लेकर किये जा रहे काम के कारण सरकार में शामिल हुए हैं.

सीएम शिंदे ने कहा, ‘‘मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया है, और अब अजित पवार के सरकार में शामिल होने से हम और मजबूत हो गए हैं. पिछले एक साल में हमारे विधायकों के निर्वाचन क्षेत्रों में बहुत काम हुआ है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के वीडियो संदेश पर बोले MNS नेता, 'सुसाइड करने...'
PM मोदी के वीडियो संदेश पर बोले MNS नेता, 'सुसाइड करने...'
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कब्जे के लिए पार्टनर की हत्या की साजिश, यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार
कब्जे के लिए पार्टनर की हत्या की साजिश, यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार
'गृह मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला
'गृह मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget