एक्सप्लोरर

पार्टी के फूट की अटकलों के बीच CM एकनाथ शिंदे ने लिया ऐसा फैसला, साफ कर दी तस्वीर

Lok Sabha Elections Result: नतीजों के बाद सूत्रों ने दावा किया कि सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी के कई सांसद उद्धव ठाकरे गुट के संपर्क में हैं. लेकिन सीएम शिंदे के एक फैसले ने सब कुछ साफ कर दिया.

Maharashtra Election Result 2024: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने एनडीए को अपना समर्थन पत्र सौंप दिया है. यानी केंद्र की एनडीए सरकार का हिस्सा उनकी पार्टी भी होगी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार (5 जून) को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अगली सरकार बनाएगा. मीडिया से बात करते हुए शिंदे ने कहा कि एनडीए ने बहुमत हासिल किया है और मोदी के नेतृत्व में अगली सरकार बनेगी.

सीएम एकनाथ शिंदे ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाम एक पत्र भी लिखा है. जिसमें उन्होंने कहा, ''पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए ने लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत प्राप्त किया है. मैं इस जीत के लिए शिवसेना की तरफ से आपको बधाई देता हूं. एनडीए अलायंस का हिस्सा होने के नाते शिवसेना को खुशी और गर्व है. हम पीएम मोदी को सरकार बनाने के लिए अपना समर्थन देते हैं.''
पार्टी के फूट की अटकलों के बीच CM एकनाथ शिंदे ने लिया ऐसा फैसला, साफ कर दी तस्वीर

महाराष्ट्र में बीजेपी की अगुवाई वाले महायुति को 17 सीटें मिली हैं. इसमें से बीजेपी को 9 सीटों पर जीत मिली है. एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने लोकसभा में सात सीटें जीतीं और उसे केंद्र में बीजेपी के महत्वपूर्ण सहयोगी के रूप में देखा जा रहा है. वहीं अजित पवार गुट की एनसीपी को 1 सीट मिली है''

मैं यहां कुछ भी मांगने नहीं आया- एकनाथ शिंदे

नए केंद्रीय मंत्रिमंडल में शिवसेना द्वारा मांगे जाने वाले विभागों के बारे में पूछे गए सवालों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा, ''मैं यहां कुछ भी मांगने नहीं आया हूं. मैं यहां मोदी जी का समर्थन करने आया हूं. नरेंद्र मोदी के पास देश के विकास के लिए योजनाएं हैं, जिसे पिछले 10 वर्षों में सफलतापूर्वक लागू किया गया है. जबकि विपक्षी गठबंधन का एक सूत्री एजेंडा था मोदी को हटाओ.''

विपक्ष सपना देख रहा है- सीएम एकनाथ शिंदे

सीएम शिंदे ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा, ''वो लोग (विपक्ष) नरेंद्र मोदी को भगाने की बात करते थे, लेकिन देश की जनता ने उन्हें सत्ता में आने से रोक दिया है. लोगों ने उन्हें उनकी जगह दिखा दी है.'' महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की इस टिप्पणी पर कि विपक्षी इंडिया गठबंधन को सरकार बनाने की संभावनाएं तलाशनी चाहिए. इस पर सीएम शिंदे ने कहा कि जिनके पास संख्या नहीं है वे सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं. यह 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने' जैसा है.''

ये भी पढ़ें:

Maharashtra Lok Sabha Chunav Result: बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम हारे, आखिरी राउंड में हो गया खेल

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नसीम सिद्दीकी बोले- 'PM का रोजगार छीन AI ट्रेनिंग का ऐलान हास्यास्पद'
नसीम सिद्दीकी बोले- 'PM का रोजगार छीन AI ट्रेनिंग का ऐलान हास्यास्पद'
'देश से ज्यादा ये BJP का...', स्वतंत्रता दिवस पर उद्धव गुट का निशाना
'देश से ज्यादा ये BJP का...', स्वतंत्रता दिवस पर उद्धव गुट का निशाना
महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget