एक्सप्लोरर

Maharashtra: देर रात CM शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस मिले, शरद पवार गुट ने कहा- 'इससे साबित होता है कि...'

Maharashtra NCP Crisis: अजित पवार के सरकार में शामिल होने पर एकनाथ शिंदे गुट के कुछ विधायक खुश नहीं है. ये वो विधायक हैं जिन्हें उम्मीद थी कि मंत्रालय के विस्तार पर उन्हें भी जगह मिलेगी.

Maharashtra News: अपनी पार्टी के विधायकों के बीच फैले असंतोष को देखते हुए सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने गुरुवार देर रात डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) से मुलाकात की. यह मुलाकात ऐसे वक्त में हुई जब सीएम शिंदे ने इस बात से इनकार किया था कि अजित पवार (Ajit Pawar) के सरकार में शामिल होने पर उनकी पार्टी के विधायक असहज हैं और यह भी दावा किया था कि वह 2024 तक सीएम बने रहेंगे. 

महाराष्ट्र कैबिनेट में अब 29 मंत्री हो गए हैं और इसमें 14 नए मंत्री और जुड़ सकते हैं. वहीं, देर रात हुई इस मुलाकत का जिक्र करते हुए शरद पवार (Sharad Pawar) गुट ने कहा कि इससे यह साबित होता है कि कैबिनेट में एनसीपी विधायकों को शामिल करने को लेकर शिंदे गुट की शिवेसेना और बीजेपी में सब ठीक नहीं है. शरद पवार गुट के प्रवक्ता महेश तपासे ने कहा कि शिंदे गुट के विधायकों को लगता है कि अगर अजित पवार और उनके विधायकों को पड़े पद मिले तो उन्होंने जिस उद्देश्य के लिए विद्रोह किया था, वह निर्रथक हो जाएगा. 

शिवसेना में चिंता का माहौल- महेश तपासे
महेश तपासे ने यह भी दावा किया कि मंत्रीपद मिलेगा या नहीं, शिवसेना के विधायक इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हैं. महेश तपासे ने कहा, "शिंदे के विधायक इस बात को लेकर चिंतित हैं कि वे फिर से मतदाताओं का सामना कैसे करेंगे." तपासे ने दावा किया, ''देर रात सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस की मुलाकात साबित करती है कि विधायकों के बीच चिंता का माहौल है.''

अजित पवार ने सरकार में शामिल होने पर किया था यह दावा
एनसीपी संस्थापक शरद पवार गुरुवार देर रात दिल्ली से लौटे और प्रदेश प्रमुख जयंत पाटिल और अन्य नेताओं से मुलाकात की. वह शनिवार को नासिक जिले के दौरे पर रहेंगे. बता दें कि सरकार का हिस्सा बनने के बाद अजित पवार ने कहा था कि एनसीपी 71 से ज्यादा सीटें जीतेगी. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं इस बीच नासिक जिले के डिंडोरी से एनसीपी के पूर्व विधायक धनराज महाले ने अजित पवार से मुलाकात की है.

ये भी पढ़ें- एनसीपी का नया बॉस कौन होगा, जानिए चुनाव आयोग किन तथ्यों को ध्यान रखकर करता है फैसला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget