एक्सप्लोरर

Maharashtra: क्या महाराष्ट्र सरकार में नाराज चल रहे हैं अजित पवार, जानें क्यों उठ रहा ये सवाल?

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. चर्चा है कि डिप्टी सीएम अजित पवार नाराज चल रहे हैं. इस बीच सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस अचानक दिल्ली दौरे पर रवाना हो गए.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडनवीस (Devendra Fadnavis) दिल्ली दौरे पर हैं. सीएम शिंदे और फडणवीस दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात करेंगे. उधर, राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा चल रही है कि क्या इस दिल्ली दौरे के पीछे अजित पवार (Ajit Pawar) की नाराजगी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का बढ़ता दबाव है. राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात के चलते यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है.

कैबिनेट बैठक में भी शामिल नहीं हुए अजित पवार

पिछले कुछ दिनों से चर्चा है कि डिप्टी सीएम अजित पवार नाराज हैं. वह राज्य कैबिनेट की बैठक में भी शामिल नहीं हुए. लंबित मंत्रिमंडल विस्तार और गार्जियन मिनिस्टर पद की उलझन न सुलझने के कारण शिंदे-फडणवीस पर एनसीपी ओर से काफी दबाव है. इसी के चलते दोनों के दिल्ली दौरे की चर्चा हो रही है. क्योंकि राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा जरूरी है.

भाषण खत्म कर तुरंत दिल्ली रवाना हुए फडणवीस

इधर, फडणवीस बीजेपी के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे लेकिन उन्होंने अपना समापन भाषण समय से पहले दे दिया और फिर तुरंत दिल्ली के लिए रवाना हो गए. बता दें कि देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि बीजेपी राज्य के राजनेताओं का बड़ा भाई है. इसलिए, बड़े भाई के रूप में, बीजेपी को शिवसेना और एनसीपी के लिए कुछ बलिदान देने के लिए तैयार रहना चाहिए. 

सुप्रिया सुले ने सरकार को मारा ताना

वहीं, माना जा रहा है कि अपनी नाराजगी के कारण डिप्टी सीएम अजित पवार कैबिनेट की बैठक में शामिल नहीं हुए. खबर है कि अजित पवार गुट के नेता देवगिरी आवास पर जुट हुए हैं. उधर, एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि राज्य सरकार के तीन इंजनों में से एक खराब हो गया है और पता चला है कि वे देवेंद्र फडणवीस से मिले हैं. उन्होंने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए पूछा कि वह (इंजन) तीन महीने में ही परेशान क्यों हो गई है. 

ये भी पढ़ें-  Lok Sabha Elections: मुंबई की आठ लोकसभा सीटों पर उद्धव ठाकरे की पार्टी की नजर, इस रणनीति पर काम करने के लिए तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप
महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले, देवेंद्र फडणवीस सरकार ने ये प्रस्ताव किए मंजूर
महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले, देवेंद्र फडणवीस सरकार ने ये प्रस्ताव किए मंजूर
'इससे अच्छा पाकिस्तान...', देश विरोधी पोस्ट पर ATS का शिकंजा, हिरासत में 5 लोग
'इससे अच्छा पाकिस्तान...', देश विरोधी पोस्ट पर ATS का शिकंजा, हिरासत में 5 लोग
'देवेंद्र महतो वहां के नेता, हम वहां जाकर...', रांची प्रोटेस्ट पर बोले अभिजीत दीपके
'देवेंद्र महतो वहां के नेता, हम वहां जाकर...', रांची प्रोटेस्ट पर बोले अभिजीत दीपके

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget