एक्सप्लोरर

ठाकरे भाइयों के साथ जाने पर CM देवेंद्र फडणवीस की पहली प्रतिक्रिया- 'राज ठाकरे मेरे अच्छे दोस्त हैं, वो...'

Maharashtra News: महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव से पहले ठाकरे बंधुओं की नजदीकियों पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महायुति का दरवाजा सभी के लिए खुला है. राज ठाकरे मेरे मित्र हैं, पर उनकी भूमिका अलग है.

Devendra Fadnavis on Raj Thackeray & Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र में आगामी नगर निगम चुनावों से पहले राजनीतिक उलटफेर की सरगर्मियां तेज हो गई हैं. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने हिंदी को अनिवार्य बनाने के मुद्दे पर 6 अप्रैल को सर्वदलीय मार्च का ऐलान किया है, जिससे ठाकरे बंधुओं यानी राज और उद्धव के एक मंच पर आने की अटकलें तेज हो गई हैं. 

इसी बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की इस पर पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. लोकमत को दिए इंटरव्यू में उन्होंने राज ठाकरे को लेकर बड़ा बयान दे दिया है. 

क्या है देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया?
फडणवीस ने कहा कि राज ठाकरे उनके अच्छे मित्र हैं और उनकी भूमिका अलग है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में महायुति गठबंधन में शिवसेना (शिंदे गुट) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) जैसे मूल दल शामिल हैं. अगर कोई तीसरा पक्ष इस गठबंधन में शामिल होना चाहता है, तो इसका स्वागत किया जाएगा, लेकिन इसका निर्णय सामूहिक रूप से होगा. उन्होंने यह भी जोड़ा कि महायुति का दरवाजा खुला है, जो चाहे वह इसमें शामिल हो सकता है.

हिंदी-मराठी विरोध सिर्फ चुनावों के चलते तेज हुआ- CM
राज ठाकरे द्वारा निकाले जा रहे मराठी मोर्चे और हिंदी भाषा के मुद्दे पर सीएम फडणवीस ने कहा कि यह विरोध सिर्फ चुनावों के चलते तेज़ हुआ है. यदि नगर निगम चुनाव नहीं होते, तो इतना बड़ा मोर्चा नहीं निकलता. उन्होंने कहा कि अगर राज ठाकरे और उनके विचार एक जैसे होते, तो वे पहले से ही एक ही पार्टी में होते. मुंबई में मराठी लोगों के हितों पर किसी एक व्यक्ति या दल का एकाधिकार नहीं हो सकता. मराठी और गैर-मराठी दोनों समुदाय महायुति के साथ हैं और जनता विकास के आधार पर वोट देती है.

BMC में मेयर पद छोड़ने के पुराने फैसले पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वह एक भावनात्मक निर्णय था. उस समय उद्धव ठाकरे, एकनाथ शिंदे और अन्य नेताओं के कहने पर उन्होंने महापौर और उपमहापौर पद त्याग दिए थे. अब उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले चुनावों में महायुति का महापौर मुंबई महानगरपालिका पर काबिज होगा. यह बयान महाराष्ट्र की राजनीति में संभावित नए समीकरणों का संकेत देता है.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCP विलय की चर्चाओं के बीच शरद पवार से मिलने पहुंचे प्रफुल्ल पटेल, सियासी गलियारों में हलचल
NCP विलय की चर्चाओं के बीच शरद पवार से मिलने पहुंचे प्रफुल्ल पटेल, सियासी गलियारों में हलचल
UGC गाइडलाइंस: केंद्र सरकार पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, 'यूपी इलेक्शन के नतीजे...'
UGC पर कमेटी को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी का केंद्र पर हमला, जानें क्या कहा?
अंबोली डबल मर्डर केस: जितेंद्र राणा की उम्रकैद 20 साल में बदली, 2 बरी
अंबोली डबल मर्डर केस: जितेंद्र राणा की उम्रकैद 20 साल में बदली, 2 बरी
मुंबई: अस्पताल में शरद पवार का इलाज जारी, अब कैसी है तबीयत?
मुंबई: अस्पताल में शरद पवार का इलाज जारी, अब कैसी है तबीयत?

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप हार गए, उनका साथ छोड़ देंगे? मार्को रुबियो ने दिया जवाब, बोले- 'सच कहूं तो...'
ट्रंप हार गए, उनका साथ छोड़ देंगे? मार्को रुबियो ने दिया जवाब, बोले- 'सच कहूं तो...'
झारखंड में तेज रफ्तार का कहर, ट्रक ने 3 बच्चों समेत 7 लोगों को कुचला, सभी की मौत
झारखंड में तेज रफ्तार का कहर, ट्रक ने 3 बच्चों समेत 7 लोगों को कुचला, सभी की मौत
चुनाव आयोग में जिम्मेदारियों का नया बंटवारा, सीमा खन्ना अब पवन शर्मा के जरिए भेजेंगी फाइलें
चुनाव आयोग में जिम्मेदारियों का नया बंटवारा, सीमा खन्ना अब पवन शर्मा के जरिए भेजेंगी फाइलें
IPL में 40 करोड़ का 'ब्लैकमेल'? खिलाड़ियों की मांग से टीम मालिकों के उड़े होश
IPL में 40 करोड़ का 'ब्लैकमेल'? खिलाड़ियों की मांग से टीम मालिकों के उड़े होश
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 22 दिन बाद खत्म हुआ विरोध, आज होगा पोस्टमार्टम
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 22 दिन बाद खत्म हुआ विरोध, आज होगा पोस्टमार्टम
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
Carpet Dent Removal: कारपेट पर पड़े सोफे के जिद्दी निशान? फ्रीजर में रखी ये 1 चीज कर देगी कमाल
कारपेट पर पड़े सोफे के जिद्दी निशान? फ्रीजर में रखी ये 1 चीज कर देगी कमाल
Embed widget