एक्सप्लोरर

पुणे पुल हादसे पर CM देवेंद्र फडणवीस का बयान, 'पूरे हादसे पर हमारी नजर', 32 लोगों को बचाया गया

Pune Bridge Collapse: पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल भीड़ के कारण ढह गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और लगभग 30 लोग नदी में बह गए. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर दुख जताया है.

Pune Bridge Collapse: पुणे में इंद्रायणी नदी पर बने पुल का बड़ा हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हो गया. रविवार (15 जून) की दोपहर करीब 3.30 बजे पुणे के इस पर्यटक स्थल पर ज्यादा भीड़ होने के कारण पुल भार नहीं सह सका और गिर गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत की खबर है, जबकि करीब 30 लोगों के नदी में बह जाने की सूचना मिली है.

पुणे पुस हादसे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि पुल टूटने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. NDRF की टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी है. लोगों को बचाया जा रहा है. जिला मुख्यालय से कई रेस्क्यू टीमें भी मौके पर पहुंची हैं. मौजूदा हालात पर हमारी नजर है. हर संभव मदद के निर्देश दिए गए हैं. शुरुवाती जानकारी इतनी ही है कि कुछ लोग जख्मी है उनका इलाज चल रहा है.

अब तक 32 लोगों को बचाया गया
श्रीरंग बारणे, सांसद (मावल) ने जानकारी दी है कि इस हादसे में अब तक 32 लोगों को बचाया गया है. मौके पर 22 एंबुलेंस तैनात हैं जो घायलों को अस्पताल पहुंचा रही हैं. वहीं, 12 लोगों के गंभीर घायल होने की जानकारी सामने आई है. 

सीएम फडणवीस ने जताया दुख
पुणे हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "पुणे जिले के तालेगांव के पास इंदोरी में इंद्रायणी नदी पर बना एक पुल गिर जाने की घटना से अत्यंत दुःख हुआ है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 2 लोगों की मृत्यु हुई है. मैं उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. हम उनके परिवारों के दुःख में सहभागी हैं."

उन्होंने आगे बताया, "इस घटना के संबंध में मैं विभागीय आयुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और संबंधित तहसीलदार के सतत संपर्क में हूं. कुछ लोग बह गए हैं, जिनकी तलाश युद्धस्तर पर की जा रही है. घटनास्थल पर एनडीआरएफ की तैनाती की गई है और राहत कार्य को तेज़ी से आगे बढ़ाया गया है."

सुप्रिया सुले ने जताई चिंता
एनसीपी-एसपी सांसद सुप्रिया सुले ने काह, "पुणे जिले के मावल तालुका के कुंडमाला में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया. आशंका है कि पुल पर मौजूद कुछ नागरिक बह गए होंगे. यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि ये सभी नागरिक सुरक्षित रहें."

सुप्रिया सुले ने आगे कहा, "मैंने इस घटना के बारे में पुणे के जिला कलेक्टर से बात की है और वे सभी आवश्यक सहायता भेज रहे हैं. नागरिकों से मेरा विनम्र अनुरोध है कि कृपया मानसून पर्यटन के लिए जाते समय आवश्यक सावधानी बरतें. कृपया सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करें."

अजित पवार ने बताया, मोटरसाइकिल से पुल पर पहुंचे लोग
डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि अलग-अलग विभागों के अधिकारी वहां मौके पर पहुंच गए हैं. लोहे का पुल जर्जर हो गया था. लोग उस पर से गुजर रहे थे. कुछ मोटरसाइकिलें भी उस पर से जा रही थीं. ऐसे में पुल गिर गया है. मैंने कलेक्टर से पूरी जानकारी लेने को कहा है.

पुल पहले से ही जर्ज हालत में था
इंद्रायणी नदी पर बना यह लोहे का पुल बहुत पुराना था और उसकी हालत जर्जर हो गई थी. ऐसे में यह लापरवाही का बड़ा उदाहरण है कि छुट्टी होने के चलते इतनी भारी संख्या में लोग वहां पहुंचे. प्रशासन ने भी कोई चेतावनी नहीं दी, न ही स्थानीय लोगों ने किसी को रोकने की कोशिश की. फोटो और सेल्फी लेने के चक्कर में काफी ज्यादा लोग पुल पर मौजूद थे.

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुम पिछले जन्म की अप्सरा हो, पति से तलाक तय', फर्जी बाबा अशोक खरात के खिलाफ तीसरा मामला दर्ज
'तुम पिछले जन्म की अप्सरा हो, पति से तलाक तय', फर्जी बाबा अशोक खरात के खिलाफ तीसरा मामला दर्ज
सातारा ZP अध्यक्ष पद चुनाव विवाद को लेकर शिवसेना विधायकों का प्रदर्शन, CM ने जताई नाराजगी
सातारा ZP अध्यक्ष पद चुनाव विवाद को लेकर शिवसेना विधायकों का प्रदर्शन, CM ने जताई नाराजगी
Mumbai News: मलाड मारपीट मामले में बढ़ा विवाद, शिवसेना नेता ने पीड़िता संग थाने का किया घेराव
मुंबई: मलाड मारपीट मामले में बढ़ा विवाद, शिवसेना नेता ने पीड़िता संग थाने का किया घेराव
युद्ध संकट: प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'मैं PM के भाषण का स्वागत करती हूं, ऐसी...'
युद्ध संकट: प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'मैं PM के भाषण का स्वागत करती हूं, ऐसी...'

वीडियोज

Bharat Ki Baat: क्या ईरान के वार से पीछे हटा अमेरिका? | Iran Attack on US-Israel War | Trump
Sandeep Chaudhary: ईरान की जीत..ट्रंप ने टेके घुटने? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण| Iran-US-Israel War
Nissan Gravite Drive Review | This is your 1st Car! | Auto Live #nissan
BYD Blade Battery Gen 2 क्या कर देगी Petrol और Diesel की छुट्टी ? | Auto Live
Skoda Octavia vRS India review | Auto Live #skoda #octavia

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में फंसे रहे दुनिया के सैकड़ों जहाज, लेकिन भारत के टैंकर को किया गया पास, LPG संकट के बीच आई एक और खुशखबरी
होर्मुज में फंसे दुनिया के सैकड़ों जहाज, लेकिन भारत के टैंकर रवाना, LPG संकट के बीच आई खुशखबरी
IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल, IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लेंगी सात फेरे
IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल, IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लेंगी सात फेरे
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
तलाक के 10 साल बाद फिर एक्स वाइफ लिस्सी संग रह रहे प्रियदर्शन, बोले- शादी का नहीं कोई प्लान
तलाक के 10 साल बाद फिर एक्स वाइफ लिस्सी संग रह रहे प्रियदर्शन, बोले- शादी का नहीं कोई प्लान
मुजारबानी के बाद दासुन शनाका ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, IPL की पूर्व चैंपियन टीम में मारी एंट्री
मुजारबानी के बाद दासुन शनाका ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, IPL की पूर्व चैंपियन टीम में मारी एंट्री
UP Police Recruitment 2026: यूपी पुलिस के नौकरी का मौका, 1933 पदों के लिए अक्टूबर-नवंबर में होगी परीक्षा, जानें किस विभाग में कितने पद खाली?
यूपी पुलिस के नौकरी का मौका, 1933 पदों के लिए अक्टूबर-नवंबर में होगी परीक्षा, जानें किस विभाग में कितने पद खाली?
जब क्रिस गेल का छक्का वेस्टइंडीज के लिए बन गया था पनौती, यूजर्स बोले, अपनी ही टीम की फील्डिंग सेट कर दी
जब क्रिस गेल का छक्का वेस्टइंडीज के लिए बन गया था पनौती, यूजर्स बोले, अपनी ही टीम की फील्डिंग सेट कर दी
दुकानदार नहीं बदल रहा घटिया सामान, उपभोक्ता फोरम में ऐसे कर सकते हैं शिकायत
दुकानदार नहीं बदल रहा घटिया सामान, उपभोक्ता फोरम में ऐसे कर सकते हैं शिकायत
Embed widget