एक्सप्लोरर

'जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था', BJP विधायक गोपीचंद पडलकर ने विधानसभा स्पीकर से मांगी माफी

Gopichand Padalkar Apologizes: महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर BJP विधायक गोपीचंद पडलकर और NCP (SP) विधायक जितेंद्र आव्हाड के समर्थकों के बीच गुरुवार को झड़प हुई थी. इसी घटना को लेकर पडलकर ने माफी मांगी.

महाराष्ट्र विधान भवन परिसर के अंदर गुरुवार (17 जुलाई) को एनसीपी (एसपी) नेता जितेंद्र आव्हाड के समर्थकों के साथ हुई झड़प को लेकर बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर ने माफी मांगी है. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से माफी मांगते हुए घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया. बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर और शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड के समर्थकों के बीच हाथापाई और मारपीट हुई थी.

विधानसभा में बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से कहा, "कल जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था, और मैं उस घटना के लिए माफी मांगता हूं."

विधानसभा परिसर में ऐसी घटना होना अनुचित-स्पीकर

महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर ने घटना को लेकर कहा, "मैंने सदन और उसके सदस्यों को उन कार्रवाई से अवगत करा दिया है जो की जानी थीं और जो की गई हैं. विधानसभा परिसर में ऐसी घटना को होना बेहद अनुचित है.

'आने वाले समय में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं नहीं होंगी'

उन्होंने आगे कहा, ''अगर हमें संसदीय लोकतंत्र में लोगों का विश्वास मज़बूत करना है, तो विधानसभा परिसर में ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए. हमने सदन को यह बात बता दी है. मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं नहीं होंगी. विधानसभा परिसर में ऐसी घटनाएं होना दुर्भाग्यपूर्ण है. हमारा अगला सत्र नागपुर में होगा. चाहे सुरक्षा का मामला हो या सदस्यों और विजिटर्स के आचरण का, इन सभी का ध्यान रखा जाएगा."

रोहित पवार ने घटना को लेकर क्या कहा था?

इस घटना को लेकर एनसीपी (एसपी) के विधायक रोहित पवार ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि जो सत्ता पक्ष में हैं, उनके विधायक के समर्थक और हमारे कार्यकर्ताओं के बीच पहले बहस हुई थी और फिर झड़प हो गई. उन्होंने आरोप लगाया, ''बीजेपी के विधायक अपने साथ 4-5 गुंडों को लेकर विधान भवन में आए थे. उन लोगों ने जितेंद्र आव्हाड को निशाना बनाकर हमला करने की कोशिश की. यह सुनियोजित था.''

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले, देवेंद्र फडणवीस सरकार ने ये प्रस्ताव किए मंजूर
महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले, देवेंद्र फडणवीस सरकार ने ये प्रस्ताव किए मंजूर
'इससे अच्छा पाकिस्तान...', देश विरोधी पोस्ट पर ATS का शिकंजा, हिरासत में 5 लोग
'इससे अच्छा पाकिस्तान...', देश विरोधी पोस्ट पर ATS का शिकंजा, हिरासत में 5 लोग
'देवेंद्र महतो वहां के नेता, हम वहां जाकर...', रांची प्रोटेस्ट पर बोले अभिजीत दीपके
'देवेंद्र महतो वहां के नेता, हम वहां जाकर...', रांची प्रोटेस्ट पर बोले अभिजीत दीपके
मुंबई: Gen Z और Gen Alpha को लुभाने की कोशिश में BJP, इस महिला नेता ने कर दी बड़ी मांग
मुंबई: Gen Z और Gen Alpha को लुभाने की कोशिश में BJP, इस महिला नेता ने कर दी बड़ी मांग

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget