एक्सप्लोरर

Maharashtra LS Election: अजित पवार गुट के नेता छगन भुजबल का बड़ा ऐलान, शिंदे गुट के लिए राहत?

Maharashtra Lok Sabha Elections: नासिक सीट पर शिवसेना और एनसीपी दोनों दावेदारी कर रही थी. छगन भुजबल द्वारा दावेदारी छोड़ देने पर अब शिवसेना के लिए एक मौका बनता दिख रहा है.

Maharashtra News: अजित पवार की एनसीपी के नेता छगन भुजबल (Chhagan Bhujbal) ने नासिक (Nashik) सीट से अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है. दरअसल, इस सीट पर एनसीपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना में विवाद चल रहा था. दोनों ही इस सीट पर दावेदारी कर रहे हैं. ऐसे में महायुति को अब नए प्रत्याशी की तलाश है. 

हालांकि भुजबल ने यह साफ कर दिया है कि महायुति से जिसे भी प्रत्याशी बनाया जाएगा वह उसे समर्थन देंगे. उन्होंने साथ ही अपील की है कि महायुति को जल्द ही प्रत्याशी उतार देना चाहिए क्योंकि देरी से गठबंधन की संभावनाओं पर असर पड़ेगा. नासिक शीट पर शिवसेना के हेमंत गोडसे सांसद हैं. वह इस सीट पर अपनी उम्मीदवारी को लेकर जोर लगा रहे हैं.  सीट बंटवारे को लेकर कुछ तय नहीं हो पाने के कारण भुजबल ने अपनी दावेदारी से हटने का एलान कर दिया है.

हेमंत गोडसे ने फैसले का किया स्वागत
एबीपी माझा की रिपोर्ट के मुताबिक, भुजबल की घोषणा के बाद सांसद हेमंत गोडसे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, ''अभी तक महागठबंधन का उम्मीदवार तय नहीं हुआ है. मैं नासिक लोकसभा क्षेत्र से मौजूदा सांसद हूं. पिछले दस साल में मैंने इस क्षेत्र में कई काम किए हैं. भुजबल ने सही समय पर सही फैसला लिया है क्योंकि समय कम है.''

गोडसे ने आगे कहा कि नासिक लोकसभा क्षेत्र की सीट को लेकर आज या कल में घोषणा हो जाएगी. यह सीट शिवसेना के पास ही रहेगी. हेमंत गोडसे ने विश्वास जताया है कि महागठबंधन के सभी साथी मिलकर काम करेंगे.

उम्मीदवारी से हटकर भुजबल ने कही यह बात
भुजबल ने कहा, '' महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार पिछले तीन सप्ताह से नासिक लोकसभा क्षेत्र में घूम रहे हैं. उनका अभियान भी आगे बढ़ चुका है. नासिक की सीट तय करने में जितना वक्त लगेगा, मुश्किलें उतनी ही बढ़ेंगी. जो भ्रम पैदा हुआ है उसे दूर करने के लिए मैंने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की. मैं इस चुनाव से हट गया हूं. मैंने पूरे राज्य में प्रचार शुरू कर दिया है.'' छगन भुजबल ने ऐलान किया कि वह अब महायुति की ताकत बढ़ाने की कोशिश करेंगे. 

ये भी पढ़ेंमहाराष्ट्र में सियासी हलचल, राज ठाकरे से मिले शिंदे गुट के राहुल शेवाले, वजह बड़ी है, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
Batwara 1947 First Review Out: आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, , दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Nag Panchami 2026: करियर, शादी या बिजनेस में आ रही है रुकावट? नाग पंचमी पर करें भारत के इन 5 चमत्कारिक नाग मंदिरों के दर्शन
Nag Panchami 2026: नागरकोइल से उज्जैन तक, ये हैं 5 मशहूर नाग मंदिर... जानिए किस मंदिर में जाने से दूर होंगी आपकी कौन-सी परेशानियां!
Embed widget