एक्सप्लोरर

Maharashtra: उद्धव ठाकरे ने की देवेंद्र फडणवीस की तारीफ, मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले- ‘ये कोई राजनीति नहीं...’

Maharashtra News: उद्धव ठाकरे द्वारा फडणवीस की तारीफ पर मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि यह महाराष्ट्र की सांस्कृतिक परंपरा है. इसे राजनीति से जोड़ना ठीक नहीं, यह सिर्फ एक सकारात्मक प्रोत्साहन है.

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तारीफ को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. नागपुर में इस पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र सरकार में मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि "किसी के जन्मदिन पर उनके अच्छे कार्यों की सराहना करना महाराष्ट्र की सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा है. 

उन्होंने कहा, 'उद्धव ठाकरे ने फडणवीस के विकास के विज़न की प्रशंसा की है, खासतौर पर 2029 तक विकसित महाराष्ट्र के लिए जो लक्ष्य रखा गया है, उसकी सराहना करना सभी राजनीतिक दलों के लिए सकारात्मक संदेश है. यह कोई राजनीतिक घटना नहीं बल्कि एक प्रकार का प्रोत्साहन है."

'महाराष्ट्र नायक' पुस्तक का विमोचन और ठाकरे-पवार की टिप्पणी

हाल ही में महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने देवेंद्र फडणवीस के 55वें जन्मदिन के अवसर पर राजभवन में ‘महाराष्ट्र नायक’ नामक एक कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया. इस पुस्तक में राज्य की राजनीति में फडणवीस के योगदान को बताया है. किताब में उद्धव ठाकरे और शरद पवार दोनों के उद्धरण शामिल हैं, जिसमें उन्होंने फडणवीस की कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा की है. ठाकरे ने लिखा कि फडणवीस एक अध्ययनशील और वफादार नेता हैं जिन्होंने महाराष्ट्र में बीजेपी को मजबूत किया- जो कभी कांग्रेस का गढ़ था.

देवेंद्र फडणवीस का जवाब- 'वैचारिक विरोध है, दुश्मन नहीं'

फडणवीस ने नागपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ठाकरे की इस टिप्पणी का स्वागत किया. उन्होंने कहा, “हम वैचारिक विरोधी हैं, दुश्मन नहीं. मैं उद्धव ठाकरे का आभारी हूं.” ठाकरे ने अपने लेख में यह भी उल्लेख किया कि फडणवीस को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी भूमिका निभाने का अवसर मिल सकता है. यह एक दुर्लभ क्षण था जब विरोधी दलों के नेता सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के कार्यों की सराहना करते नजर आए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
सौरव-रांका को जेल भेजे जाने पर वारिस पठान बोले, 'कुछ भी कर लो, ये लोग...'
सौरव-रांका को जेल भेजे जाने पर वारिस पठान बोले, 'कुछ भी कर लो, ये लोग...'
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से जुड़े सवाल पर छगन भुजबल बोले, 'मैं कोई...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से जुड़े सवाल पर छगन भुजबल बोले, 'मैं कोई...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget