एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र BJP चीफ चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'अब संजय राउत ने शरद पवार को...'

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि राज्य का हर व्यक्ति अब विकसित भारत और विकसित महाराष्ट्र के संकल्प के साथ बीजेपी में शामिल हो रहा है.

Chandrashekhar Bawankule News: महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने प्रदेश में पार्टी के सदस्यता अभियान को मिली सफलता की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने राज्य में 1 करोड़ 2 लाख सदस्य बना लिए हैं. हमारे 100 युवा कार्यकर्ता आगामी 15 दिनों तक घर नहीं लौटेंगे. वे तब तक ऐसा नहीं करेंगे जब तक हम 1.5 करोड़ सदस्यता का लक्ष्य हासिल नहीं कर लेते.

चंद्रशेखर बावनकुले ने बुधवार (12 फरवरी) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''बीजेपी का सदस्यता अभियान पूरे प्रदेश में धूम मचा रहा है. पार्टी को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है, जिसमें रिक्शा ड्राइवर, चायवाले, और छोटे व्यापारी भी शामिल हैं. राज्य का हर व्यक्ति अब विकसित भारत और विकसित महाराष्ट्र के संकल्प के साथ बीजेपी में शामिल हो रहा है. आने वाले दिनों में हम 50 लाख सदस्यता का लक्ष्य पूरा करेंगे.''

चंद्रशेखर बावनकुले का संजय राउत पर हमला

शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत पर तल्ख टिप्पणी करते हुए बावनकुले ने कहा, ''संजय राउत महाराष्ट्र की संस्कृति को समझते नहीं हैं. पहले मुझे लगता था कि शरद पवार राउत को मार्गदर्शन देते हैं, लेकिन अब राउत ने शरद पवार को मार्गदर्शन देना शुरू कर दिया है. शरद पवार ने यह स्वीकार कर लिया है कि एकनाथ शिंदे, उद्धव ठाकरे से बेहतर मुख्यमंत्री हैं.''

एकनाथ शिंदे लगातार मेहनत कर रहे- बावनकुले

उन्होंने आगे कहा, ''उद्धव ठाकरे ने विधानसभा में दो बार प्रवेश किया, लेकिन कभी भी पेन नहीं उठाया. वहीं, एकनाथ शिंदे लगातार मेहनत कर रहे हैं. शिवसेना में एकनाथ शिंदे द्वारा अभिषेक वर्मा की नियुक्ति को लेकर सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि हम नहीं चाहते कि एकनाथ शिंदे के फैसलों पर टिप्पणी करें. यह उनकी कॉल है कि वह किसे नियुक्त करते हैं.''

देवेंद्र फडणवीस किसी भी योजना को बंद नहीं करेंगे-बावनकुले

महाराष्ट्र सरकार की ओर से किसी योजना को बंद करने के संदर्भ में सवाल किए जाने पर उन्होंने साफ किया, ''देवेंद्र फडणवीस किसी भी योजना को बंद नहीं करेंगे, लेकिन योजनाओं की समीक्षा और सुधार किया जा सकता है. दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर सवाल किए जाने पर बावनकुले ने कहा कि अगर केजरीवाल ने कांग्रेस से गठबंधन किया होता, तो वह 10 सीटों से भी कम जीतते.''

ये भी पढ़ें:

उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, शिंदे गुट में होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget