एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, शिंदे गुट में होंगे शामिल

Maharashtra News: शिवसेना (यूबीटी) के नेता राजन सालवी ने बुधवार (12 फरवरी) को इस्तीफा दे दिया. वो उद्धव ठाकरे के कट्टर समर्थक माने जाते थे. कोंकण क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है.

Maharashtra Politics: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के पूर्व विधायक राजन सालवी ने इस्तीफा दे दिया है. वो एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होंगे. हाल ही में शिंदे गुट के नेताओं ने दावा किया कि उद्धव गुट के नेता उनके संपर्क में हैं. ऐसे में राजन सालवी के इस्तीफे से ये सवाल उठने लगे हैं कि क्या ये उद्धव गुट में भगदड़ की शुरुआत हो गई है.

शिवसेना (यूबीटी) के रत्नागिरी जिले से पूर्व विधायक रहे राजन सालवी उद्धव ठाकरे के कट्टर समर्थक माने जाते थे. उन्हें मातोश्री के एक वफादार नेता के तौर पर जाना जाता था. 

शिंदे गुट में कब शामिल होंगे राजन सालवी?

राजन सालवी गुरुवार (13 फरवरी) को एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल होंगे. सालवी ने कई वर्षों तक रत्नागिरी जिले में विधायक के रूप में शिवसेना का प्रतिनिधित्व किया है. कोंकण के लांजा, राजापुर और सखारपा इलाकों में राजन सालवी की अच्छी पकड़ है. इस क्षेत्र में उनके समर्थकों का एक बड़ा वर्ग है. 

राजन सालवी क्यों हुए आहत?

ऐसा माना जा रहा है कि विनायक राउत के साथ हाल ही में हुए विवाद में जब उद्धव ठाकरे ने विनायक राउत का पक्ष लिया तो इससे सालवी आहत हुए. इसका नतीजा ये हुआ कि राजन सालवी ने पार्टी को छोड़ने का फैसला लिया. सालवी के जाने से कोंकण क्षेत्र में उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा नुकसान हो सकता है. 

2024 के विधानसभा चुनाव में हार गए थे सालवी

2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राजन सालवी हार गए थे. राजन सालवी को एकनाथ शिंदे गुट के नेता किरण सामंत ने 2024 के विधानसभा चुनाव मे हराया था. उधर, राजन सालवी के पार्टी एंट्री पर किरण सामंत नाराज चल रहे हैं. किरण सामंत मंत्री उदय सामंत के भाई हैं.

महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर की चर्चा के बीच सालवी के इस्तीफे से प्रदेश में सियासी हलचल और तेज हो गई है. एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना की ओर से पिछले कई दिनों से उद्धव गुट के 6 सांसदों और विधायकों के संपर्क में होने का दावा किया जा रहा है.

(इनपुट: गणेश ठाकुर, वैभव परब)

ये भी पढ़ें:

'गुगली डालने वाले शरद पवार अब...', एकनाथ शिंदे की तारीफ की तो NCP-SP प्रमुख पर भड़के संजय राउत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
How to Store Roti: रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
Embed widget