एक्सप्लोरर

Buldhana: अचानक से लोग होने लगे गंजेपन का शिकार, कई गांवों में बढ़ी बेचैनी, अब पानी की होगी जांच

Maharashtra News: महाराष्ट्र के बुलढाणा के कुछ गांव में अचानक लोगों ने महसूस किया कि उनके बाल झड़ रहे हैं. लोग जब ज्यादा परेशान हो गए तो स्वास्थ्य विभाग से पानी को लेकर शिकायत की.

Buldhana News: महाराष्ट्र के बुलढाणा के कई गांवों में लोग बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं. आलम यह है कि लोग गंजेपन का शिकार हो रहे हैं. तंग आकर लोगों ने प्रशासन से इसकी शिकायत की. माना जा रहा है कि पानी में संक्रमण के कारण लोगों को यह समस्या आ रही है. इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्वेक्षण शुरू कराया है.

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के कई गांवों के लोगों ने अचानक बाल झड़ने और कुछ ही दिनों में गंजापन होने की शिकायत की है, जिसके बाद अधिकारियों ने संभावित प्रदूषण का पता लगाने के लिए स्थानीय जल स्रोतों की जांच शुरू कर दी है. शेगांव की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दीपाली बहेकर ने यहां पत्रकारों को बताया कि मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को गांवों में सर्वेक्षण शुरू कर दिया है. प्रभावित लोगों का इलाज शुरू कर दिया गया है.

इन गांवों के लोगों ने की थी शिकायत

अधिकारियों ने बताया कि जिला परिषद के स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए सर्वेक्षण के दौरान शेगांव तालुका के कलवाड़, बोंडगांव और हिंगना गांवों के 30 से अधिक लोग बाल झड़ने और गंजेपन की समस्या से पीड़ित पाए गए.

जांच के लिए पानी के नमून के भेजे गए

बहेकर ने मंगलवार को कहा कि विभाग ने लक्षण के आधार पर मरीजों का इलाज शुरू कर दिया है और त्वचा रोग विशेषज्ञों की भी सलाह ली जा रही है. जिला परिषद के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इन गांवों से पानी के नमूने भी जांच के लिए भेजे जा रहे हैं, ताकि पानी में संभावित संदूषण की जांच की जा सके.

अक्सर ऐसा देखने में आता है कि जब लोग स्थान बदलते हैं तो वहां का पानी उनके लिए अनुकूलित नहीं होता है और उनमें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखी जाती हैं. अमूमन लोग बाल झड़ने की शिकायत करते हैं लेकिन एक ही स्थान पर रहते-रहते इतने लोगों के बाल झड़ने लगे तो लोगों में चिंता बढ़ने लगी.

ये भी पढ़ें- कंगना रनौत की फिल्म पर कांग्रेस नेता की चेतावनी, 'पूर्व PM इंदिरा गांधी के बारे में गलत दिखाया तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
महाराष्ट्र में क्या चल रहा? 20 दिन में दूसरी बार होगी पीएम मोदी और सुप्रिया सुले की मुलाकात!
महाराष्ट्र में क्या चल रहा? 20 दिन में दूसरी बार होगी पीएम मोदी और सुप्रिया सुले की मुलाकात!
शरद पवार के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, नवनीत राणा बोलीं- 'ये कोई बुरी बात नहीं'
शरद पवार के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, नवनीत राणा बोलीं- 'ये कोई बुरी बात नहीं'
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget