एक्सप्लोरर

मलबे को निपटाने का BMC ने निकाला नायाब तरीका, रिसाइकिल कर सड़क बनाने में इस्तेमाल

Mumbai News: मुंबई में बीएमसी ने बिल्डिंग टूटने या सड़क निर्माण से निकलने वाले मलबे का दोबारा इस्तेमाल करने के लिए दहिसार में एक प्लांट लगाया है जिससे मलबे को रिसाइकिल किया जाता है.

Mumbai News: घनी आबादी के कारण मुंबई में विस्तार के लिए जगह तक नहीं बची है. ऐसे में जब कुछ नया निर्माण होता है या किसी रोड को तोड़कर नई सड़क बनाई जाती है तो उससे निकलने वाले मलबे को रखने की जगह नहीं होती. बीएमसी ने इसके लिए भी रास्ता निकाल लिया है. बीएमसी इस मलबे को इकट्ठा कर रही और इससे कई तरह की चीजें भी बना रही है.

दहिसर में बीएमसी द्वारा बनाया गया रिसाइकल प्लांट (600 मीट्रिक टन) खराब मलबे को दोबारा इस्तेमाल होने वाली चीजों में बदल देता है. कोकनीपाड़ा में स्थित यह सुविधा मलबे को रेत, पेवर ब्लॉक और बेंच में परिवर्तित करती है. 4 नवंबर से चालू दहिसर कोकनीपाड़ा प्लांट ने 16,000 टन मलबे को रिसाइकिल किया है.

बीएमसी के डिप्टी चीफ इंजीनियर अजय राणे ने एबीपी न्यूज को प्लांट दिखाते हुए पूरी प्रकिया बताई. उन्होंने कहा कि कोकनीपाड़ा में वैज्ञानिक तरीके से कचरे को रिसाइकिल करने का प्लांट शुरू किया गया है जो बांद्रा से दहिसर तक पश्चिमी उपनगरों को कवर करता है. 600 टन की दैनिक रिसाइक्लिंग क्षमता वाले प्लांट का उद्देश्य मलबे को फिर से इस्तेमाल होने लायक सामग्री बनाना है.

ऑर्डर मिलने के 48 घंटे में काम होता है शुरू

बीएमसी 500 किलोग्राम तक के मलबे की निःशुल्क निकासी सेवा देता है जिसमें अतिरिक्त 50 किलोग्राम के लिए 10 रुपये का शुल्क लगता है. अनुरोध मिलने के 48 घंटों के भीतर कचरे को साफ करने की प्रक्रिया शुरू होती है. उन्होंने बताया कि एक बार अनुरोध मिलने पर जूनियर सुपरवाइजर अनुमान के लिए साइट का निरीक्षण करते हैं, और स्वीकृत अनुरोध के साथ-साथ लागू शुल्कों को मोबाइल ऐप के जरिए सूचित किया जाता है.

BMC की डेब्रिस ऑन कॉल सुविधा

अनुरोध के स्वीकृत होने के बाद ऐप और व्हाट्सएप के जरिए लोगों को अपडेट किया जाता है. भुगतान के 48 घंटों के भीतर मलबा संग्रह पूरा हो जाता है. बीएमसी लंबे समय से सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से मलबा फेंकने से जूझ रही है, खासकर रात के समय जब अज्ञात व्यक्ति निर्माण कचरे को फेंक देते हैं. इस समस्या से निपटने के लिए "डेब्रिस ऑन कॉल" सेवा शुरू की, जो नागरिकों को मलबे के निपटान के लिए एक कानूनी और कुशल तरीका प्रदान करती है.

ये भी पढ़ें- सलमान खान से नजदीकी के चलते बाबा सिद्दीकी की हुई हत्या? पुलिस की चार्जशीट में बड़ा खुलासा

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Results Highlights: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Maharashtra MLC Winner List: तीन पर MVA और दो पर महायुति, इन सीटों पर जीता शरद गुट, देखें पूरी लिस्ट
Maharashtra MLC Winner List: तीन पर MVA और दो पर महायुति, इन सीटों पर जीता शरद गुट
कांग्रेस का इकलौता MLC जिसने बचाई पार्टी की लाज, RSS के गढ़ में दिलाई जीत
कांग्रेस का इकलौता MLC जिसने बचाई पार्टी की लाज, RSS के गढ़ में दिलाई जीत

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget