एक्सप्लोरर

सलमान खान से नजदीकी के चलते बाबा सिद्दीकी की हुई हत्या? पुलिस की चार्जशीट में बड़ा खुलासा

Baba Siddique Murder Case: बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच ने 4590 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. पुलिस ने 29 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट फाइल की है.

Mumbai News: मुंबई क्राइम ब्रांच ने बाबा सिद्धीकी (Baba Siddique) हत्या मामले कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी है. यह चार्जशीट पुलिस ने मकोका कोर्ट में दायर की है. सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने कोर्ट में दावा किया है इस हत्या के पीछे एक नहीं बल्कि तीन वजहें हैं. इस हत्याकांड में फरार 3आरोपियों समेत 29 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है. चार्जशीट में कई लोगों के बयान भी पुलिस ने दर्ज किए हैं. 

मुंबई पुलिस ने कोर्ट में जिन वजहों को गिनाया है उनमें एक बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से बाबा सिद्धीकी की करीबी, दूसरी मुंबई समेत अन्य जगह अपनी गैंग (लॉरेंस बिश्नोई गैंग) का वर्चस्व दिखाना और तीसरा अनुज थापन की कथित हत्या. बता दें कि अनुज थापन सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग मामले का आरोपी था जिसे बिश्नोई गैंग एक हत्या मानकर चल रही है. पुलिस का दावा है कि अनुज थापन ने आत्महत्या की थी. 

चार्जशीट में 210 लोगों के बयान दर्ज

मुंबई पुलिस ने इस मामले में 4590 पन्नों की चार्जशीट दायर की है. चार्जशीट में 26 आरोपियों के नाम और 3 फरार आरोपियों के नाम हैं. ये फरार आरोपी शुभम लोनकर, जिशान अख़्तर और अनमोल बिश्नोई हैं. हत्या की तीन वजहों को स्थापित करने के लिए पुलिस ने शुभम लोनकर के फेसबुक पोस्ट को भी आधार बनाया है. चार्जशीट में 210 लोगों के बयान भी है. 

अक्टूबर 2024 में हुई थी बाबा सिद्दीकी की हत्या

बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को दशहरे की रात गोली मारकर हत्या कर दी थी. बाबा सिद्दीकी एनसीपी के बड़े नेता थे. बाबा सिद्दीकी की हत्या उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर की गई थी. हत्याकांड के तुरंत बाद मुंबई पुलिस एक्शन में आई है और देश के अलग-अलग हिस्सों से आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों में शूटर और हत्या में मदद करने वाले शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- 'सरपंच की हत्या का मुद्दा उठाने वाले नेताओं को मिले सुरक्षा', शरद पवार ने CM फडणवीस को लिखी चिट्ठी

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोहन भागवत के कार्यक्रम का संचालन करने वाले ऋषभ शाह कौन हैं?
मोहन भागवत के कार्यक्रम का संचालन करने वाले ऋषभ शाह कौन हैं?
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
तरुण तेजपाल की सजा पर वकील उज्ज्वल निकम बोले, 'पीड़िता का...'
तरुण तेजपाल की सजा पर वकील उज्ज्वल निकम बोले, 'पीड़िता का...'
क्या सुनेत्रा पवार के संकटमोचक बनेंगे प्रशांत किशोर! मुंबई में मुलाकात के क्या मायने?
क्या सुनेत्रा पवार के संकटमोचक बनेंगे प्रशांत किशोर! मुंबई में मुलाकात के क्या मायने?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget