एक्सप्लोरर

अकेले BMC चुनाव लड़ने की राह पर उद्धव ठाकरे गुट, संजय राउत ने शरद पवार से की मुलाकात, क्या हैं संकेत?

Maharashtra Politics: संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में बीजेपी अपनी जीत को विनम्रता से स्वीकार नहीं कर सकी. हम सही समय पर बताएंगे कि महाराष्ट्र ने अमित शाह के आगे बढ़ने में किस तरह से मदद की.

Maharashtra News: शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने सोमवार को मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की. यह मुलाकात महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों में शिवसेना (यूबीटी) की ओर से अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद विपक्षी महाराष्ट्र विकास आघाडी (MVA) के भविष्य को लेकर उठ रहे सवाल के बीच हुई है.

राउत ने बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत के दौरान, केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता अमित शाह की ओर से रविवार को महाराष्ट्र दौरे के दौरान पवार और शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर की गई टिप्पणियों की आलोचना की. राउत ने कहा, ‘‘शाह मणिपुर की अनदेखी कर रहे हैं.’’ उन्होंने पूर्वोत्तर राज्य में जातीय हिंसा का उल्लेख किया, जिसमें 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों  लोग बेघर हुए हैं.

'बीजेपी के मंत्रियों और विधायकों का विश्वासघात का इतिहास'

राउत ने आरोप लगाया, ‘‘शाह ने पवार और उद्धव ठाकरे की ओर से विश्वासघात की बात कही. लेकिन मंच पर (शिरडी सम्मेलन में) मौजूद 22 बीजेपी नेताओं में से 18 ने बीजेपी में शामिल होने के लिए अपनी पार्टियों को धोखा दिया था. बीजेपी के लगभग 80 प्रतिशत कैबिनेट मंत्रियों और 40 प्रतिशत विधायकों का विश्वासघात का इतिहास है.’’

शिवसेना(यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में बीजेपी की नींव ही विश्वासघात पर टिकी है और फिर भी शाह दूसरों को वफादारी पर उपदेश देते हैं. राउत ने कहा, ‘‘विश्वासघात के बारे में बोलने के बजाय शाह को महाराष्ट्र के बीड और परभणी जैसी जगहों पर जो हो रहा है उस पर ध्यान देना चाहिए. केंद्रीय गृह मंत्री के तौर पर इन मुद्दों पर ध्यान देना उनका कर्तव्य है, लेकिन उन्होंने इन्हें नजरअंदाज करने का विकल्प चुना.’’

अपनी जीत को विनम्रता से स्वीकार नहीं कर सकी बीजेपी- संजय राउत

राउत ने शाह के इस दावे को भी खारिज कर दिया कि बीजेपी की चुनावी सफलता ने महाराष्ट्र में विश्वासघात की राजनीति को समाप्त कर दिया है. उन्होंने दावा किया, ‘‘बीजेपी अपनी जीत को विनम्रता से स्वीकार नहीं कर सकी. हम सही समय पर बताएंगे कि महाराष्ट्र ने शाह के आगे बढ़ने में किस तरह से मदद की.’’

सूत्रों ने बताया कि पवार के सिल्वर ओक आवास पर 20 से 25 मिनट तक चली बैठक में महा विकास अघाड़ी के भविष्य और राज्य में आगामी नगरपालिका, जिला परिषद और नगर परिषद चुनावों पर चर्चा हुई. राउत के स्थानीय निकाय चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा से एमवीए की एकता पर सवाल उठ रहे हैं जिसमें शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस शामिल हैं.

'शरद पवार एमवीए और इंडिया गठबंधन में हमारे नेता हैं'

राउत से जब पवार के साथ हुई बातचीत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने विपक्षी गठबंधन या उसके भविष्य के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की और कहा कि उन्होंने शाह के राज्य दौरे और एमवीए नेताओं पर उनकी आलोचनात्मक टिप्पणियों पर चर्चा की. राज्यसभा सदस्य ने कहा, ‘‘शरद पवार एमवीए और ‘इंडिया’ गठबंधन में हमारे नेता हैं. हमने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की हालिया महाराष्ट्र यात्रा और पवार साहब और उद्धव ठाकरे के बारे में उनकी टिप्पणियों पर चर्चा की. मुझे इन बयानों की पृष्ठभूमि को समझने के लिए पवार साहब से मिलने की जरूरत महसूस हुई.’’

शिवसेना(यूबीटी) नेता ने कहा, ‘‘शाह बीजेपी नेता हैं, राष्ट्रीय नेता नहीं. उन्हें बीजेपी और (शिवसेना संस्थापक) बालासाहेब ठाकरे के बीच अतीत के संबंधों का अध्ययन करना चाहिए. पवार साहब पर टिप्पणी करने के बजाय, शाह को सोलापुर के मरकडवाडी का दौरा करना चाहिए ताकि उनकी पार्टी की ओप से वहां की गई अनियमितताओं को समझा जा सके.’’ पिछले महीने मरकडवाडी गांव के निवासियों ने मतपत्रों का उपयोग करके ‘‘पुनर्मतदान’’ कराने की घोषणा की, और ईवीएम की विश्वसनीयता पर संदेह जताया. हालांकि, अधिकारियों ने उनकी योजना को विफल कर दिया.

ये भी पढ़ें- यौन शोषण, अश्लील तस्वीरें और...15 सालों से साइकोलोजिस्ट कर रहा था ये गंदा काम, इतनी महिलाओं-छात्रों को बनाया शिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
FIFA World Cup Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
फीफा फाइनल: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
'यह लड़ाई केवल सोनम वांगचुक के बारे में नहीं...' उद्धव ठाकरे के इस बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
'लड़ाई केवल वांगचुक के बारे में...' उद्धव के बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget