एक्सप्लोरर

BMC चुनाव: अकेले लड़ रही कांग्रेस को बड़ा झटका, इन 2 नेताओं के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता BJP में शामिल

BMC Election 2026:मलाड में वार्ड 47 में कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा नुकसान है. कांग्रेस के दो नेता और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. सभी को पीयूष गोयल ने पार्टी में सदस्यता दिलाई.

बृह्नमुंबई महानगरपालिका चुनाव (BMC Election 2026) में कांग्रेस ने अकेले अपने दम पर लड़ने का फैसला तो लिया है, लेकिन जिन नेताओं के भरोसे बीएमसी का चुनाव जीतने की कोशिश थी, उनमें से कुछ नेता अब पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं. ऐसा ही कुछ मुंबई के मलाड विभाग में हुआ है. कांग्रेस के उत्तर मुंबई जिला महासचिव और झोपड़पट्टी पुनर्विकास प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने पार्टी को बड़ा झटका दिया है. दोनों भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं.

इतना ही नहीं, बीएमसी चुनाव से पहले इन दो नेताओं के साथ-साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है. इन सभी को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कराई गई.

वार्ड नंबर 47 में कांग्रेस को बड़ा झटका

दरअसल, मुंबई महानगरपालिका चुनाव से पहले मलाड में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. वार्ड नंबर 47 में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के उत्तर मुंबई जिला महासचिव अरविंद काड्रोस और झोपड़पट्टी पुनर्विकास प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरुगन पिल्लई ने आज (शुक्रवार, 2 जनवरी) अपने सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस को अलविदा कहकर बीजेपी में औपचारिक रूप से प्रवेश किया.

यह प्रवेश केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुआ. इस अवसर पर बीजेपी युवा मोर्चा मुंबई अध्यक्ष तेजिंदरसिंह दिवाना सहित पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे.

BMC के 16 और वार्डों में कांग्रेस को हुआ नुकसान

एक ओर कांग्रेस के नेता दूसरे दलों में जाकर पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं तो दूसरी ओर सहयोगी पार्टी वंचित बहुजन आघाड़ी (VBA) ने भी कांग्रेस को बड़ी चोट दे दी है. VBA को सीट शेयरिंग में मिले 16 वार्डों पर पार्टी ने उम्मीदवार ही नहीं उतारे. इनमें से ज्यादातर सीटों पर प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार बीजेपी के हैं. इस चक्कर में वहां बीजेपी को डायरेक्ट फायदा होता दिख रहा है.  

दरअसल, 30 दिसंबर तक सभी दलों को अपने उम्मीदवारों की फाइनल घोषणा कर देनी थी. हालांकि, अंतिम समय तक VBA काबिल कैंडिडेट नहीं खोज पाई. पार्टी की ओर से कहा गया था कि उन्होंने कांग्रेस को जो 16 सीटें वापस की थीं, वहां उन्हें सक्षम कैंडिडेट नहीं मिले. कुछ के पास तो जरूरी कागजात भी नहीं थे, जिस वजह से दिक्कत आ गई. इसलिए पार्टी ने कांग्रेस को इन 16 वार्डों पर अपने उम्मीदवार उतारने की अनुमति दी थी. हालांकि, ऐन वक्त पर कांग्रेस के पास भी उम्मीदवार ढूंढने का समय नहीं था. ऐसे में दोनों पार्टियों के गठबंधन के बावजूद 16 वार्ड खाली रह गए.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'तुम पिछले जन्म की अप्सरा हो, पति से तलाक तय', फर्जी बाबा अशोक खरात के खिलाफ तीसरा मामला दर्ज
'तुम पिछले जन्म की अप्सरा हो, पति से तलाक तय', फर्जी बाबा अशोक खरात के खिलाफ तीसरा मामला दर्ज
सातारा ZP अध्यक्ष पद चुनाव विवाद को लेकर शिवसेना विधायकों का प्रदर्शन, CM ने जताई नाराजगी
सातारा ZP अध्यक्ष पद चुनाव विवाद को लेकर शिवसेना विधायकों का प्रदर्शन, CM ने जताई नाराजगी
Mumbai News: मलाड मारपीट मामले में बढ़ा विवाद, शिवसेना नेता ने पीड़िता संग थाने का किया घेराव
मुंबई: मलाड मारपीट मामले में बढ़ा विवाद, शिवसेना नेता ने पीड़िता संग थाने का किया घेराव
युद्ध संकट: प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'मैं PM के भाषण का स्वागत करती हूं, ऐसी...'
युद्ध संकट: प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'मैं PM के भाषण का स्वागत करती हूं, ऐसी...'
Advertisement

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: ईरान की जीत..ट्रंप ने टेके घुटने? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण| Iran-US-Israel War
Nissan Gravite Drive Review | This is your 1st Car! | Auto Live #nissan
BYD Blade Battery Gen 2 क्या कर देगी Petrol और Diesel की छुट्टी ? | Auto Live
Skoda Octavia vRS India review | Auto Live #skoda #octavia
TATA Altroz iCNG Range Test | Auto Live #tata #altroz
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में फंसे रहे दुनिया के सैकड़ों जहाज, लेकिन भारत के टैंकर को किया गया पास, LPG संकट के बीच आई एक और खुशखबरी
होर्मुज में फंसे दुनिया के सैकड़ों जहाज, लेकिन भारत के टैंकर रवाना, LPG संकट के बीच आई खुशखबरी
IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल, IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लेंगी सात फेरे
IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल, IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लेंगी सात फेरे
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
मिडिल ईस्ट क्राइसिस के बीच मोहनलाल की 'दृश्यम 3' हुई पोस्टपोन, अब इस दिन होगी रिलीज
मिडिल ईस्ट क्राइसिस के बीच मोहनलाल की 'दृश्यम 3' हुई पोस्टपोन, अब इस दिन होगी रिलीज
मुजारबानी के बाद दासुन शनाका ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, IPL की पूर्व चैंपियन टीम में मारी एंट्री
मुजारबानी के बाद दासुन शनाका ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, IPL की पूर्व चैंपियन टीम में मारी एंट्री
UP Police Recruitment 2026: यूपी पुलिस के नौकरी का मौका, 1933 पदों के लिए अक्टूबर-नवंबर में होगी परीक्षा, जानें किस विभाग में कितने पद खाली?
यूपी पुलिस के नौकरी का मौका, 1933 पदों के लिए अक्टूबर-नवंबर में होगी परीक्षा, जानें किस विभाग में कितने पद खाली?
नदी किनारे इश्क फरमा रहा था कपल, तभी लट्ठ लेकर पहुंच गया लड़की का पिता, जमकर हुई जूतम पैजार, वीडियो वायरल
नदी किनारे इश्क फरमा रहा था कपल, तभी लट्ठ लेकर पहुंच गया लड़की का पिता, जमकर हुई जूतम पैजार
EPFO 3.0 पर कितने दिन में क्लेम होगा सेटल, जान लीजिए आसान तरीका?
EPFO 3.0 पर कितने दिन में क्लेम होगा सेटल, जान लीजिए आसान तरीका?
Embed widget