एक्सप्लोरर

BMC चुनाव: बिना वोटर ID भी कर सकते हैं मतदान, ये 12 दस्तावेज आएंगे काम, जानिए वोटिंग से जुड़ी जरूरी बातें

BMC Election 2026: बीएमसी चुनाव में मतदान के लिए मतदाता फोटो पहचान पत्र या 12 वैकल्पिक दस्तावेज मान्य होंगे. 227 वार्डों में मतदान होगा. प्रशासन ने दिव्यांगों की सुविधाओं की पूरी व्यवस्था की है.

बृहन्मुंबई महानगरपालिका के आगामी चुनाव में मतदान करने जा रहे मतदाताओं के लिए पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा. अधिकारीयों के मुताबिक, मतदाता या तो अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र (EPIC) दिखा सकते हैं या फिर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्वीकृत 12 वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक पेश कर सकते हैं.

शहर के कुल 227 वार्डों में गुरुवार (15 जनवरी) को सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मतदान होगा. मतदान के अगले दिन शुक्रवार को मतगणना की जाएगी. प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सुचारू बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

इस बार बीएमसी चुनाव में कुल 1,700 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें 878 महिलाएं और 822 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं. वहीं मतदाताओं की कुल संख्या 1 करोड़ 3 लाख 44 हजार 315 है, जिसमें 55 लाख 15 हजार 707 पुरुष, 48 लाख 26 हजार 509 महिलाएं और 1,099 अन्य मतदाता शामिल हैं.

बिना वोटर आईडी कैसे डालें वोट

नगर आयुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी भूषण गगरानी ने बताया कि जिन मतदाताओं के पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है, वे पासपोर्ट, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, सरकारी फोटो पहचान पत्र या बैंक/डाकघर की फोटो वाली पासबुक दिखाकर मतदान कर सकते हैं.

इसके अलावा दिव्यांगता प्रमाण पत्र (फोटो सहित), मनरेगा जॉब कार्ड, पेंशन से जुड़ा फोटो दस्तावेज, सांसद-विधायकों के आधिकारिक पहचान पत्र, स्वतंत्रता सेनानी पहचान पत्र या केंद्रीय श्रम मंत्रालय का फोटो वाला स्वास्थ्य बीमा कार्ड भी मान्य होंगे.

मतदान केंद्रों पर सुविधाओं पर खास जोर

बीएमसी की अतिरिक्त नगर आयुक्त अश्विनी जोशी ने निर्देश दिए हैं कि मतदान के दिन मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी न हो. खास तौर पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए पर्याप्त और त्वरित सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया है. साथ ही मतदान केंद्रों पर साफ-सुथरे मोबाइल शौचालय और पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं.

जोशी ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग को 14 से 16 जनवरी तक मतदान और मतगणना केंद्रों के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाने का आदेश दिया है, ताकि शहर साफ-सुथरा और व्यवस्थित बना रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शरद पवार फिर अस्पताल में भर्ती, आज ही हुए थे डिस्चार्ज
शरद पवार फिर अस्पताल में भर्ती, आज ही हुए थे डिस्चार्ज
NCP में अंदरूनी कलह! सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल के पदों पर असमंजस बरकरार
NCP में अंदरूनी कलह! सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल के पदों पर असमंजस बरकरार
महाराष्ट्र में छात्रों का भत्ता बढ़ा, ट्रैफिक चालान पर 20% छूट, पढ़ें कैबिनेट के फैसले
महाराष्ट्र में छात्रों का भत्ता बढ़ा, ट्रैफिक चालान पर 20% छूट, पढ़ें कैबिनेट के फैसले
मुंबई में पटाखों को लेकर बड़ा फैसला, 2 दिसंबर तक आदेश लागू आदेश
मुंबई में पटाखों को लेकर बड़ा फैसला, 2 दिसंबर तक आदेश लागू आदेश

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
6 महीने के गर्भ के अबॉर्शन की मांग, SC ने खारिज की महिला की याचिका, 'पिता के अधिकारों का...?'
6 महीने के गर्भ के अबॉर्शन की मांग, SC ने खारिज की महिला की याचिका, 'पिता के अधिकारों का...?'
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Teak Tree Cultivation: सागवान की खेती कर लाखों कमा सकते हैं आप, ऐसे करें शुरुआत
सागवान की खेती कर लाखों कमा सकते हैं आप, ऐसे करें शुरुआत
Embed widget