एक्सप्लोरर

Mumbai News: मानसून की तैयारियों में बढ़ा BMC का बजट, जानें- कहां और कैसे पैसे खर्च करता है नागरिक निकाय

Mumbai की सिविक बॉडी बीएमसी द्वारा मानसून के लिए तैयारियों के खर्च में खासी बढ़ोतरी हुई है. आंकड़ों से पता चलता है कि चार से पांच वर्षों में इसके बाबत लागत में लगभग 150 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

BMC Preparation For Monsoon: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को बारिश के लिए तैयार करने के खर्चे में बढ़ोतरी हुई है. बीएमसी के आंकड़ों से पता चलता है कि बारिश की तीव्रता और अप्रत्याशितता में वृद्धि के अनुरूप, पिछले चार से पांच वर्षों में मुंबई को मानसून के लिए तैयार करने की लागत में लगभग 150 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. मुंबई में इस मानसून में औसतन 2,200 मिमी बारिश दर्ज की गई, शहर में 2021 में लगभग 3,000 मिमी बारिश दर्ज की गई थी. बीएमसी के अनुमानों के मुताबिक, बीएमसी के 2022-23 के लिए 45,949.21 करोड़ रुपये के वार्षिक बजट का 12-15 प्रतिशत मानसून की तैयारी से संबंधित परियोजनाओं के लिए आवंटित किया गया है, जबकि चार-पांच साल पहले 7-8 प्रतिशत था. 2018-19 में खर्च किए गए लगभग 2,000 करोड़ रुपये की तुलना में, 2022-23 में नागरिक निकाय ने मानसून की तैयारियों के लिए 5,000-6000 करोड़ रुपये का उपयोग करने की संभावना है. 2018 में नगर निगम के बजट का आकार 27,258.07 करोड़ रुपये था.

बीएमसी ने स्थापित किए 500 डिवाटरिंग पंप

अकेले छोटे मानसून कार्यों की लागत, जैसे कि नाले की सफाई और भूमिगत नालियों की सफाई, नालियों को चौड़ा करना, गड्ढों को भरना, मानसून पूर्व सड़क की मरम्मत कार्य की लागत 2022-23 में 800 करोड़ रुपये होने का अनुमान है. इस मानसून में, बीएमसी ने लगभग 500 डीवाटरिंग पंप स्थापित किए. अतिरिक्त नगर आयुक्त पी वेलारासु ने कहा, “मानसून की तैयारियों के दो पहलू हैं, जीवन के नुकसान को रोकना और शहर व सरकार की छवि के नुकसान को कम करना. चार से पांच वर्षों में मानसून संबंधी कार्यों का बजटीय आवंटन बढ़ा है और बीएमसी बजट में इसका हिस्सा भी बढ़ गया है.

Maharashtra: 'यदि मैंने बोलना शुरू किया तो भूकंप आ जाएगा', जानें सीएम शिंदे ने क्यों कही ये बात

हाल के दिनों में जलभराव से नहीं गई किसी की जान

बीएमसी के तूफान जल निकासी विभाग का पूंजी बजट 87 प्रतिशत बढ़ गया है. 2018-19 में 822 करोड़ रुपये से बढ़कर 2022-23 में 1,539 करोड़ रुपये हो गया. सड़क विभाग का पूंजी बजट 91 प्रतिशत बढ़कर 2018-19 में 1,148 करोड़ रुपये से 2022-23 में 2,200 करोड़ रुपये हो गया है. बकौल  द इंडियन एक्सप्रेस, वेलारासु ने कहा कि हाल के दिनों में जलभराव से किसी की जान नहीं गई है, लेकिन यह शहर की रफ्तार को कम कर देता है. “मुंबई जैसे तटीय शहर में, कुछ घंटों में 200 मिमी से अधिक बारिश के परिणामस्वरूप जलभराव होगा. हम इसे कम करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करते हैं.”

शिवसेना सांसद Sanjay Raut के घर पहुंची ED की टीम, इस मामले में हो रही है पूछताछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
महाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी में सरकार, ड्राफ्ट के लिए बनी 7 सदस्यीय हाई-लेवल कमेटी
महाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी में सरकार, ड्राफ्ट के लिए बनी 7 सदस्यीय हाई-लेवल कमेटी
NDA में जाएंगे शरद पवार? शिंदे से हुई थी मुलाकात, अब संजय राउत बोले, '...कोई संदेह नहीं'
NDA में जाएंगे शरद पवार? शिंदे से हुई थी मुलाकात, अब संजय राउत बोले, '...कोई संदेह नहीं'
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget