एक्सप्लोरर

Maharashtra: 'यदि मैंने बोलना शुरू किया तो भूकंप आ जाएगा', जानें सीएम शिंदे ने क्यों कही ये बात

Maharashtra News: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और सीएम शिंदे के बीच राजनीतिक घमासान समय-समय जारी है. इस बीच उन्होंने कहा है कि यदि मैंने बोलना शुरू किया तो भूकंप आ जाएगा.

Maharashtra CM Shinde Speaks: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को परोक्ष रूप से चेतावनी देते हुए शनिवार को कहा कि यदि उन्होंने (शिंदे ने) बोला तो ‘भूकंप’ आ जाएगा. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने के ठाकरे के फैसले पर सवाल उठाते हुए शिंदे ने यह भी कहा कि वह जानते हैं कि शिवसेना के दिवंगत नेता आनंद दिघे के साथ क्या हुआ था. उन्होंने दिघे का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘मैं इस बात का गवाह हूं कि ‘धर्मवीर’ के साथ क्या हुआ था.’’

उल्लेखनीय है कि शिंदे के राजनीतिक गुरु दिघे की 2002 में एक सड़क दुर्घटना के बाद मृत्यु हो गई थी. शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के ज्यादातर विधायकों के बगावत करने के बाद जून में ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. मुख्यमंत्री ने मालेगांव में एक रैली में कहा, ‘‘उन्होंने बालासाहेब ठाकरे की विरासत बचाने के लिए बगावत की. यदि मैंने साक्षात्कार देना शुरू किया तो भूकंप आ जाएगा...कुछ लोगों के विपरीत मैंने छुट्टियां मनाने के लिए हर साल विदेश यात्रा नहीं की.’’

शिवसेना सांसद Sanjay Raut के घर पहुंची ED की टीम, इस मामले में हो रही है पूछताछ

शिंदे ने विश्वासघात को लेकर कही ये बात

शिंदे ने उल्लेख किया कि शिवसेना के संस्थापक की पुत्रवधू स्मिता ठाकरे और उनके (बालासाहेब के) बड़े पोते निहार ठाकरे ने उनका (शिंदे का) समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि बागी विधायकों को गद्दार कहा जा रहा है. उन्होंने सवाल किया, ‘‘आप उन्हें क्या कहेंगे जिन्होंने महज मुख्यमंत्री बनने के लिए बालासाहेब की विचारधारा से समझौता कर लिया.’’ शिंदे ने कहा,‘‘आप भाजपा के साथ गठजोड़ कर चुनाव लड़ें और फिर मुख्यमंत्री बनने के लिए कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बना ली. क्या यह विश्वासघात नहीं है?’’ मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी और उनके नेतृत्व वाला शिवसेना का गुट अगले विधानसभा चुनाव में 288 सीट में 200 पर जीत दर्ज करेगा.

Mumbai News: मुंबई पुलिस को दो 'बांग्लादेशी आतंकवादियों' की तलाश, दोनों के पास भारतीय पासपोर्ट होने की खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं...', CM उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं...', CM उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप
'दाऊद ने BOMB रखा है', मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की मिली धमकी; जांच में जुटी पुलिस
'दाऊद ने BOMB रखा है', मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की मिली धमकी; जांच में जुटी पुलिस

वीडियोज

Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget