एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: बीजेपी-शिंदे गठबंधन में पड़ सकती है फूट! BJP प्रदेश अध्यक्ष का ये बयान खूब हो रहा वायरल

अगले साल महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने हैं और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बवनकुले की मानें तो पार्टी आगामी चुनाव में 240 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इस दौरान उन्होंने सीएम एकनाथ शिंदे पर भी तंज कसा.

Maharashtra Mission 2024: महाराष्ट्र बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बवनकुले (Chamdrashekhar Bawankule) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. महाराष्ट में अगले साल विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections 2024) होने हैं. उससे पहले राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है. बीजेपी भी इस बार बड़ी रणनीति के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारियों में जुट गई है. अब महाराष्ट्र के आगामी 2024 के विधानसभा चुनावों को लेकर चंद्रशेखर बवनकुले ने बड़ा बयान दिया है.

पार्टी प्रवक्ताओं की बैठक में चंद्रशेखर बवनकुले ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 2024 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी 240 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है. बवनकुले ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) पर तंज कसते हुए कहा कि उनके साथ 50 विधायक ही है. इससे ज्यादा सीट उन्हें नहीं चाहिए होगी. माना जा रहा है कि बवनकुले का यह बयान शिवसेना-बीजेपी गठबंधन (Shivsena BJP Alliance) में दरार डालने वाला साबित हो सकता है.

शिवसेना-बीजेपी गठबंधन में दरार के संकेत

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बावनकुले ने विश्वाश जताया की पार्टी अगर 240 सीटों पर चुनाव लड़ती है तो 150-170 सीट पार्टी जीत सकती है. हैरानी की बात तो यह रही कि जब बावनकुले के बयान की जानकारी मीडिया के हाथों लगी तो ट्विटर और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से उनके भाषण का वीडियो को हटा दिया गया. ऐसे में कहा जा रहा है कि चंद्रशेखर बवनकुले का सीएम शिंदे को लेकर यह बयान देना शिवसेना और बीजेपी के गठजोड़ को नुकसान पहुंचा सकता है. हालांकि बवनकुले के इस बयान पर शिवसेना की तरफ से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है.

ये है बीजेपी का चुनावी गणित!

बता दें कि अपने संबोधन के दौरान बवनकुले ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों का विश्लेषण करते हुए कार्यकर्ताओं को तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए. उन्होंने सीटों की गणित समझाते हुए कहा कि वर्तमान में विधानसभा में बीजेपी के 105 सदस्य हैं जिनके पास 8 निर्दलीयों का भी समर्थन  है. वहीं राज्य के 60 निर्वाचन क्षेत्र ऐसे हैं जिनमें कभी पार्टी को हार मिली तो कभी जीत. बवनकुले ने बताया कि बीजेपी के पास 43 फीसदी वोट हैं और अब हमें 51 फीसदी वोट हासिल करने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें: Bageshwar Dham: विवादों के बीच मुंबई पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, स्वागत में एयरपोर्ट पर ही लगे 'जय श्री राम' के नारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
मुंबई: घर में उगाई हाइड्रोपोनिक गांजे की फसल, यूट्यूब से तैयार की लैब
मुंबई: घर में उगाई हाइड्रोपोनिक गांजे की फसल, यूट्यूब से तैयार की लैब
नसीम सिद्दीकी बोले- 'PM का रोजगार छीन AI ट्रेनिंग का ऐलान हास्यास्पद'
नसीम सिद्दीकी बोले- 'PM का रोजगार छीन AI ट्रेनिंग का ऐलान हास्यास्पद'
'देश से ज्यादा ये BJP का...', स्वतंत्रता दिवस पर उद्धव गुट का निशाना
'देश से ज्यादा ये BJP का...', स्वतंत्रता दिवस पर उद्धव गुट का निशाना

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget