एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: विवादों के बीच मुंबई पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, स्वागत में एयरपोर्ट पर ही लगे 'जय श्री राम' के नारे

बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने 2 दिवसीय कार्यक्रम के लिए मुंबई पहुंच गए हैं. इस दौरान एयरपोर्ट पर सैकड़ों की संख्या में उनके भक्तों ने जय श्रीराम के नारों के साथ उनका स्वागत किया.

Dhirendra Krishna Shastri In Mumbai: बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सुर्खियों में बने हुए हैं. नए साल की शुरुआत से ही धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर विरोध और समर्थन की जंग जारी है. लेकिन इस बीच अब धीरेंद्र शास्त्री भी कोई न कोई कार्यक्रम कर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में जुटे हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार की देर रात धीरेंद्र शास्त्री महाराष्ट्र में 'महादिव्य दरबार' लगाने छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे.  

खास बात यह रही कि एयरपोर्ट पर सैकड़ों की संख्या में मौजूद उनके भक्तों ने उनका भव्य स्वागत किया. पंडित धीरेंद्र शास्त्री जब एयरपोर्ट पहुंचे तो उनके भक्तों ने 'जय श्री राम' के नारे लगाए. बता दें कि 18-19 मार्च को बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री का "महादिव्य दरबार" सजेगा. 19 मार्च के कार्यक्रम में आशीर्वाद वचन और भभूति वितरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. उनका यह दरबार मुंबई से लगे मीरा रोड क्षेत्र में लगाया जाएगा.

महाराष्ट्र कांग्रेस ने किया था कार्यक्रम का विरोध

महाराष्ट्र में आयोजित किए गए उनके इस कार्यक्रम का महाराष्ट्र कांग्रेस और अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने विरोध किया था. यहां तक कि महाराष्ट्र कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को अनुमति नही देने की मांग की थी. महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने पत्र में लिखा था कि महाराष्ट्र एक प्रगतिशील राज्य है और अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं है. बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री ने संत तुकाराम महाराज का अपमान किया है और कांग्रेस हिंदुओं का सम्मान करती है.

नाना पटोले ने पत्र में यह भी लिखा था कि अगर मुंबई में धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम होते हैं तो हम उनका विरोध करेंगे. बागेश्वर धाम वाले बाबा जो यह दावा करते हैं कि वह दूसरे व्यक्ति के मन की बात जान सकते हैं और उस व्यक्ति के बारे में सारी जानकारी बता सकते हैं, हमेशा चर्चा में रहते हैं. देशभर में कई जगहों पर बागेश्वर बाबा दरबार लगाते हैं और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Farmers March: 'किसान रहेंगे तो राज्य रहेगा', अजित पवार का सीएम शिंदे पर निशाना, मुख्यमंत्री ने भी किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र सरकार का इच्छा मृत्यु पर बड़ा फैसला, सरकारी-निजी अस्पतालों में बनेगी मेडिकल कमेटी
महाराष्ट्र सरकार का इच्छा मृत्यु पर बड़ा फैसला, सरकारी-निजी अस्पतालों में बनेगी मेडिकल कमेटी
मुंबई: चेंबूर में केमिकल टैंकर में विस्फोट, मरम्मत के दौरान हुआ धमाका; एक की मौत और दो घायल
मुंबई: चेंबूर में केमिकल टैंकर में विस्फोट, मरम्मत के दौरान हुआ धमाका; एक की मौत और दो घायल
मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर संजय शिरसाट बोले, 'इससे यह साबित होता है कि...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर संजय शिरसाट बोले, 'इससे यह साबित होता है कि...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
FIFA World Cup Prize Money: आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
FIFA वर्ल्ड कप में आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget