एक्सप्लोरर

BMC चुनाव से पहले BJP बांट रही 'बटेंगे तो कटेंगे' वाली मिठाई, अजित पवार गुट ने क्या कहा?

Mumbai News: मिठाई और नमकीन के पैकेट्स पर 'एक हैं तो सेफ हैं' और 'बटेंगे तो कटेंगे' भी छपा हुआ है. विपक्ष ने बीजेपी के इस अभियान पर कड़ी आपत्ति जताई.

मुंबई में आगामी बीएमसी चुनाव से पहले बीजेपी ने एक नया राजनीतिक अभियान शुरू किया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. पार्टी ने घर-घर 'मिठाई और नमकीन के पैकेट' बांटने का अभियान शुरू किया है. यह वितरण तुलसी विवाह तक जारी रहने की योजना बताई जा रही है. इन पैकेट्स पर बीजेपी का स्लोगन 'एक हैं तो सेफ हैं' प्रमुखता से लिखा गया है, जबकि इसके साथ एक और नारा 'बटेंगे तो कटेंगे' भी छपा हुआ है. 

अभियान पर विपक्ष ने जताई अपत्ति

विपक्ष ने इस कदम को चुनावी शगूफा बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गट) ने चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज करने की बात कही है कि बीजेपी बीएमसी चुनाव से पहले मतदाताओं को प्रभावित करने तथा भड़काने की कोशिश कर रही है. 

यूबीटी प्रवक्ता आनंद दुबे का आरोप है कि इस तरह के नारे और मिठाई वितरण अभियान के जरिए बीजेपी 'वोट पोलराइजेशन' की रणनीति अपना रही है. उनका कहना है कि यह अभियान केवल मिठाई बांटने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके जरिए लोगों के मन में धार्मिक और राजनीतिक भावनाएं भड़काने की कोशिश की जा रही है.

बीजेपी नेता ने दी प्रतिक्रिया

बीजेपी उत्तर भारतीय सेल के नेता संजय पांडे ने साफ़ किया है कि यह कोई चुनावी प्रचार नहीं, बल्कि 'सामाजिक जुड़ाव का कार्यक्रम' है, जिसे पार्टी कार्यकर्ता दिवाली और तुलसी विवाह जैसे अवसरों पर समाज से संवाद बढ़ाने के लिए चला रहे हैं. उनका दावा है कि इसमें किसी तरह की राजनीतिक नीयत नहीं है. हलांकि महायुति गठबंधन में शामिल एनसीपी अजित पावा गुट ने भी अपने सहयोगी दल बीजेपी पर निशाना साधा है.

अजित पवार गुट ने क्या कहा?

अजित पवार गुट के प्रवक्ता आनंद परांजपे ने दिवाली के अवसर पर दिए गए कुछ बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि दिवाली खुशियों और एकता का त्योहार है, यह किसी एक धर्म का त्योहार नहीं है, क्योंकि दिवाली हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोग मनाते हैं. आनंद परांजपे ने कहा यह बेहद दुखद बात है कि आज मिठाई बांटते वक्त भी लोग स्टीकर लगा रहे हैं ‘एक हैं तो सेफ हैं, बटेंगे तो कटेंगे.’ त्योहारों पर भी राजनीति करना ठीक नहीं है. राजनीति के अपने मौके होते हैं, लेकिन दिवाली जैसे पवित्र त्योहार पर इस तरह की बातें करना गलत है. 

उन्होंने आगे कहा कि 'दिवाली खुशियों का त्योहार है. जिन्होंने यह स्टीकर लगाया है, उन्हें सोचना चाहिए जिस डेयरी से दूध आया, जिस कारीगर ने मिठाई बनाई, क्या वह सिर्फ हिंदू था? क्या मिठाई मुस्लिम नहीं बनाते? क्या वे दूध सप्लाई नहीं करते? यह बहुत छोटी सोच है.'

परांजपे ने कहा कि उनकी पार्टी और उनका स्पष्ट मत है कि 'संविधान है तो हम सुरक्षित हैं, संविधान है तो हम एक हैं.'उन्होंने सभी से अपील की कि दिवाली को धर्म या राजनीति से जोड़ने के बजाय इसे सौहार्द, प्रेम और खुशियों के त्योहार के रूप में मनाया जाए.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
सिंहगढ़ किले में शॉट्स पहनने पर टूरिस्ट से मारपीट, 8 पर केस दर्ज
सिंहगढ़ किले में शॉट्स पहनने पर टूरिस्ट से मारपीट, 8 पर केस दर्ज
फडणवीस सरकार का फैसला, रिटायरमेंट के बाद भी डॉग्स रहेंगे पुलिस के साथ
फडणवीस सरकार का फैसला, रिटायरमेंट के बाद भी डॉग्स रहेंगे पुलिस के साथ
'मां विनती करती रही...', छत्रपति संभाजीनगर हादसे को लेकर बोला चश्मदीद
'मां विनती करती रही...', छत्रपति संभाजीनगर हादसे को लेकर बोला चश्मदीद

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget