एक्सप्लोरर

Maharashtra: बीजेपी सांसद अशोक चव्हाण का बड़ा बयान, 'महाराष्ट्र में कांग्रेस रिश्तेदारों की...'

Maharashtra News: अशोक चव्हाण ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं को उत्साह के साथ अच्छा काम करने और टीम भावना दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. कांग्रेस में ये खूबियां गायब हैं.

Maharashtra Politics: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा सांसद अशोक चव्हाण ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस महाराष्ट्र में दिशाहीन हो गई है और ‘रिश्तेदारों’ की पार्टी बनकर रह गई है. नांदेड़ में अशोक चव्हाण ने कहा कि विपक्षी दल के रूप में कांग्रेस सरकार की आलोचना करने का अपना काम तो कर रही है, लेकिन वह राज्य को चलाने की स्थिति में नहीं है, जहां वह कभी एक दुर्जेय राजनीतिक ताकत थी.

उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में कांग्रेस ‘रिश्तेदारों’ की पार्टी बन गई है. हमें राज्य के विकास के लिए रोडमैप बनाना होगा. बीजेपी कार्यकर्ताओं को उत्साह के साथ अच्छा काम करने और टीम भावना दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. कांग्रेस में ये खूबियां गायब हैं, पार्टी दिशाहीन हो गई है.’’

कांग्रेस में लंबे समय तक रहे हैं अशोक चव्हाण

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण कांग्रेस में लंबे समय तक रहे हैं. उन्होंने 13 फरवरी, 2024 को लोकसभा चुनाव से पहले पाला बदलकर बीजेपी का दामन थाम लिया. चव्हाण ने अचानक कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी, जिसके साथ वह 40 वर्षों से अधिक समय से जुड़े हुए थे और भोकर से मौजूदा विधायक भी थे. उनकी बेटी श्रीजया नांदेड़ जिले के भोकर से बीजेपी विधायक हैं.

इस वजह से अशोक चव्हाण ने छोड़ा सीएम पद

नांदेड़ के एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से आने वाले, अशोक चव्हाण दिसंबर 2008-नवंबर 2010 तक राज्य के सीएम थे और कुख्यात आदर्श सोसाइटी घोटाले में आरोपों का सामना करने के बाद उन्होंने पद छोड़ दिया था.

बता दें कि अशोक चव्हाण ही नहीं इस दौरान कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने पार्टी का दामन छोड़ दिया था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
'कैसा हराया...', AIMIM पार्षद सहर शेख के पिता शिंदे गुट में शामिल, सियासी चर्चा तेज
'कैसा हराया...', AIMIM पार्षद सहर शेख के पिता शिंदे गुट में शामिल, सियासी चर्चा तेज
'अमेरिकी BJP को...' इमरान खान को नोटिस पर अभिजीत दीपके ने किया मुंबई पुलिस को 'सैल्यूट'
'अमेरिकी BJP को...' इमरान खान को नोटिस पर अभिजीत दीपके ने किया मुंबई पुलिस को 'सैल्यूट'
इमरान खान का बचाव करते ध्रुव राठी को विदेशी बता गए संजय राउत? कहा- शेख हसीना को...
इमरान खान का बचाव करते ध्रुव राठी को विदेशी बता गए संजय राउत? कहा- शेख हसीना को...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget