एक्सप्लोरर

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने पर BJP ने मांगी माफी, उद्धव ठाकरे को दी ये चेतावनी

Chhatrapati Shivaji Maharaj Statue: सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा तेज हवा के बीच गिर गई थी. विपक्षी एमवीए के नेताओं ने मोर्चा निकाला. अब इस पर आशीष शेलार की प्रतिक्रिया आई है.

Maharashtra News: बीजेपी मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार (Ashish Shelar) ने सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) की प्रतिमा ढहने के मामले पर कहा, ''शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरना और टूटना दुखदाई है. कारण भले ही कुछ भी हो, हमारे लिए जनता की भावना सबसे ऊपर है. मैं सत्ताधारी पक्ष होने के नाते माफी मांगता हूं. माफी मांगना जरूरी भी है.''

शेलार ने कहा, ''आज कई लोगों ने इस पर मोर्चा निकाला, आदित्य ठाकरे और जयंत पाटिल सभी शामिल थे. उन्हें मोर्चा निकलने का अधिकार है सरकार से जवाब मांगने का अधिकार है. लेकिन आप यह कैसे भूल सकते हैं कि स्थानिक नेता जो चुनकर आए हैं उन्हें भी उतना ही अधिकार है.'' नारायण राणे के संदर्भ में शेलार ने यह बात कही जो कि सिंधुदुर्ग से सांसद हैं.

आशीष शेलार ने कहा कि  कई दिनों से हम देख रहे हैं एमवीए में खास तौर पर शिवसेना-UBT की भूमिका राजनीति के भूख की है. उन्हें बस मौका चाहिए. जब यह निर्माण हो रहा था तब आपने कोई सुझाव दिया क्या? नहीं. कभी बनने के बाद आप नहीं गए. अब गिरने के बाद क्या सुझाव सरकार को दे सकते हैं क्या ? नहीं.  UBT खासतौर पर राजनीति रोटियां सेकने के चक्कर में है. यह बर्ताव सही नहीं है.

गलती हुई तो हमने माफी मांगी - शेलार
बीजेपी नेता ने कहा, '' हमारा हेतु साफ है. पुतला बनाते और खड़ा करते हुए हमने शिवाजी महाराज के सिपाही की तरह काम किया. इसके पहले कभी आप वहांं गए नहीं कभी कुछ बोला नहीं था. यह लोग जो शिवाजी महाराज की गिरी हुई प्रतिमा को ट्वीट करके दिखा रहे हैं, क्या यह शिव प्रेम है ? काम में गलती होती है हमने माफी मांगी लेकिन उद्धव ठाकरे आपने क्या काम किया है. आप औरंगजेब फैन क्लब के मेंबर हैं. जब विशाल गढ़ पर विवाद हुआ तब आपने आवाज नहीं उठाई.''

भाषा पर ध्यान नहीं दिया तो उद्धव को पड़ेगा महंगा - आशीष शेलार
आशीष शेलार ने कहा, " जब शिवाजी महाराज के पूर्वजों से सबूत मांगा गया तब आपने कभी नहीं बोला क्योंकि आप औरंगजेब फैन क्लब के विचार वाले हैं .आपकी सोच राज्य को विकास नहीं भकास की तरफ ले जा रही है, यह एक नीच वृति है. नेवी के ध्वज पर हमने शिवाजी महाराज का चिह्न लगाया है क्योंकि हम इसको लेकर राजनीति नहीं करते. उद्धव ठाकरे को कहना चाहता हूं अपनी जबान संभाल कर बात करें. आपको यह भारी पड़ेगा.''

य़े भी पढ़ें- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार तोहफा, इस एरिया को बनाया जाएगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Results LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?
'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात
'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget