एक्सप्लोरर

Maharashtra: BJP की मांग, महाराष्ट्र में विपक्षी नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसाने की साजिश की हो CBI जांच

Maharashtra: BJP ने MVA सरकार पर पुलिस की मिलीभगत से पार्टी नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया और इस पूरे प्रकरण की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जांच कराने की मांग की.

Maharashtra: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को महाराष्ट्र की सत्ताधारी महाविकास आघाड़ी सरकार पर पुलिस की मिलीभगत से पार्टी नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया और इस पूरे प्रकरण की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की.

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा इस सिलसिले में महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल को 125 घंटे के वीडियो को एक पेन ड्राइव में सौंपे जाने का हवाला दिया. उन्होंने दावा किया कि इस वीडियो में वह सारे सबूत मौजूद हैं कि कैसे महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों के साथ मिलकर भाजपा की आवाज को दबाने के लिए फर्जी मामले दर्ज करने की साजिश रची गई.

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के भाजपा और विपक्ष के नेताओं देवेंद्र फडणवीस, गिरीश महाजन, सुधीर मुंगत्तीवार और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल तथा अन्य नेताओं के खिलाफ किस प्रकार साजिशें रची गयीं, वह इस वीडियो में स्पष्ट है.

पूनावाला ने कहा, ‘‘करीब 125 घंटे के वीडियो में वह सारे सबूत मौजूद हैं, वह सारे कबूलनामे मौजूद हैं कि किस प्रकार से भाजपा के नेताओं को दबाने के लिए सबसे ऊंचे स्तर पर बड़ी साजिश को रचा गया. ऐसा इसलिए किया गया ताकि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसाया जाए और राजनीतिक रूप से उनका कत्ल कर दिया जाए.’’ पूनावाला ने कहा कि फडणवीस ने पूरे मामले को राज्य विधानसभा में भी उठाया है और सबूतों को महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष के साथ ही महाराष्ट्र के गृह मंत्री को सौंप दिया है.

उन्होंने कहा, ‘‘इस वीडियो में साफ है कि इस साजिश में सरकार के मंत्री और पुलिस के अधिकारी भी शामिल हैं. इसलिए हमारी ये मांग है कि इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए.’’ भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के विशेष सरकारी वकील प्रवीण पंडित चव्हाण का दफ्तर ‘‘साजिशों का एक अड्डा’’ बन गया है और वहां पुलिस अधिकारियों तथा महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों के साथ मिलकर भाजपा की आवाज को दबाने के लिए फर्जी मामले दर्ज कराने की साजिश रची गई.

महाराष्ट्र में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस के गठबंधन की सरकार है. इसे महाविकास आघाड़ी सरकार भी कहा जाता है. फडणवीस ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में भी इस मामले को उठाया था और शिवसेना नीत महाविकास आघाडी सरकार पर अपने राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने और पुलिस विभाग का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया था.

उन्होंने दावा किया है कि वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि सरकारी वकील चव्हाण भाजपा नेता गिरीश महाजन को मकोका के तहत फंसाने और उनकी गिरफ्तारी के लिए मुख्यमंत्री से लेकर राज्य पुलिस महानिदेशक तक के साथ उच्चतम स्तर पर बैठकें कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें

Money Laundering Case: गिरफ्तारी को लेकर बॉम्बे HC पहुंचे नवाब मलिक, कोर्ट से रिहा करने संबंधी अंतरिम आदेश देने की अपील

 Maharashtra: बॉम्बे HC की टिप्पणी, कहा- 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि महाराष्ट्र के CM और राज्यपाल को एक-दूसरे पर विश्वास नहीं करते'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में फिर शुरू हुई जोरदार बारिश, आंधी-तूफान की भी आशंका; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
मुंबई में फिर शुरू हुई जोरदार बारिश, आंधी-तूफान की भी आशंका; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन हत्याकांड: सिया ने नहीं किया था गंदा इशारा? अब पिता ने दी सफाई, कहा- 'पुलिस वैन के...'
केतन हत्याकांड: सिया ने नहीं किया था गंदा इशारा? अब पिता ने दी सफाई, कहा- 'पुलिस वैन के...'
महाराष्ट्र में कई जगह तेज बारिश, CM देवेंद्र फडणवीस ने प्रदेश की जनता से की ये अपील
महाराष्ट्र में कई जगह तेज बारिश, CM देवेंद्र फडणवीस ने प्रदेश की जनता से की ये अपील

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'BJP-RSS के लिए राम मंदिर आस्था का विषय नहीं, सत्ता का जरिया', चढ़ावा चोरी पर प्रियांक खरगे का रिएक्शन
'BJP-RSS के लिए राम मंदिर आस्था का विषय नहीं, सत्ता का जरिया', चढ़ावा चोरी पर प्रियांक खरगे का रिएक्शन
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget